झारखंड: रांची में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने आज फ्लैग मार्च निकाला। सुरेंद्र कुमार झा, SSP, रांची ने बताया, "अभी कई जगह पर FIR दर्ज़ किए गए हैं।

हम उन सभी लोगों को चिन्हित करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की। मामले में जांच की जा रही है।"

अभी स्थिति सामान्य है और इंटरनेट सेवाएं शुरू हो चुकी है। निर्दोष लोग बिल्कुल नहीं फसेंगे और दोषी बचेंगे नहीं। लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें और आपसी सौहार्द बना कर रखें। 100 के आस-पास लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ किया गया है जिसमें कुछ लोग नामजद हैं: सुरेंद्र कुमार झा, SSP, रांची