नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

बिहार से अलग करके 2000 में आज ही के दिन झारखंड राज्य का गठन किया गया था।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ जोहार झारखंड। राज्य स्थापना दिवस पर मैं झारखंड के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मैं चाहती हूं कि झारखंड के लोग अपनी संस्कृति, परम्पराओं और रीति-रिवाजों को संजोते हुए पर्यावरण अनुकूल विकास के नए आयाम स्थापित करें।’’