रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

सोरेन ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी के निधन की दुःखद खबर मिली। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।’’

वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के शिमला में इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।