गलुरु: कर्नाटक के मंत्री और भाजपा नेता सीएन अश्वथ नारायण ने मतदान किया। तस्वीरें दीक्षा प्री स्कूल, बूथ संख्या 53 और 54 के हैं। उन्होंने कहा, "लोगों को मुख्य रूप से शासन, विकास और उस पार्टी को प्राथमिकता देनी चाहिए जो जवाबदेह और पारदर्शी हो। भाजपा लोगों की पार्टी है। हमें एक ऐसी पार्टी की जरूरत है जो दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए मजबूत हो।"