Breaking news
मुम्बई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक मार्गदर्शक बताया और कांग्रेस में उनके योगदान की सराहना की।
ठाकरे ने कहा कि पटेल ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। एमवीए, शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस का गठबंधन है, जिसने पिछले साल महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी।
कांग्रेस के लिए लंबे समय तक पर्दे के पीछे से एक रणनीतिज्ञ की भूमिका निभाने वाले पटेल का बुधवार तड़के गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। कई दिनों से उनका कोविड-19 संबंधी इलाज चल रहा था।
मुख्यमंत्री ठाकरे ने एक बयान में कहा, ‘‘ पटेल के निधन से कांग्रेस पार्टी ने उनका चाणक्य खो दिया, वहीं एमवीए सरकार ने अपना मार्गदर्शक।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ एमवीए के गठन के दौरान मुझे उनके अनुभव और मार्गदर्शन से मदद मिली।’’
उन्होंने कहा कि अहमद पटेल केवल राजनीति में ही सक्रिय नहीं थे बल्कि कई सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थे।
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन से वह बेहद दुखी हैं।
पवार ने कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’
केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने भी पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया।
गडकरी ने ट्वीट किया, ‘‘ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल जी के निधन की खबर सुन दुखी हूं। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि। मैं भगवान से दुख की इस घड़ी में उनके परिजन और समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। ओम शांति।’’
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने भी पटेल को श्रद्धांजलि दी और कहा कि पार्टी ने एक अनुभवी, प्रतिबद्ध और निष्ठावान नेता के साथ-साथ एक कुशल संगठनकर्ता भी खो दिया।
DON'T MISS
DON'T MISS
गौहर खान ने सेलिब्रेट की अपनी शादी की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी, पति जैद दरबार के लिए लिखी पोस्ट
देश  /   49 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को 72वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी
मुंबई  /   57 minutes ago
गौहर खान ने सेलिब्रेट की अपनी शादी की फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी, पति जैद दरबार के लिए लिखी पोस्ट
दिल्ली  /   1 hours ago
आज कई मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, पार्किंग की भी नहीं मिलेगी सुविधा
मुंबई  /   1 hours ago
प्रियंका चोपड़ा को है फेयरनेस क्रीम को एंडोर्स करने का पछतावा, कही यह बड़ी बात
छत्तीसगढ़  /   1 hours ago
छत्तीसगढ़ में 482 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
उत्तर प्रदेश  /   12 days ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   12 days ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   12 days ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   4 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   5 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   3 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   5 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
राजस्थान  /   2 months ago
कोरोना संकट: महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में नाइट कर्फ्यू, मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना
दिल्ली  /   16 hours ago
Republic Day Parade: ट्रैक्टर रैली के रुट और टाइम पर बवाल| 2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   16 hours ago
पराक्रम दिवस: PM मोदी की मिशन बंगाल| ममता बनर्जी की पदयात्रा| 6PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   2 days ago
PM मोदी का मिशन असम|भूमिहीनों को PM मोदी की सौगात| 2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   2 days ago
CWC MEETING: बागियों पर भड़के अशोक गहलोत|6PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   3 days ago
CWC MEETING: PM मोदी पर क्या बोलीं सोनिया गांधी?| 2PM Bulletin @NationalDuniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
 National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731