ठाणे, :छत्रपति शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की टिप्पणी के खिलाफ रविवार को ठाणे जिले के कल्याण में खुद को शिवप्रेमी बताने वाले कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

कोश्यारी ने औरंगाबाद में शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज ‘‘पुराने जमाने’’ के आदर्श थे। राज्यपाल के इस बयान को लेकर राजनीतिक दलों ने उनकी आलोचना की है।

कल्याण के शिवाजी चौक पर एकत्र हुए लोगों ने कोश्यारी के बयान की निंदा करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कई फिल्मों और नाटकों का उल्लेख करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें मराठा सम्राट का कथित रूप से अपमान किया गया था।