अमरावती की घटना गंभीर है, जिस बर्बरता के साथ उन्हें मारा गया है, ये बहुत ही क्रूरतापूर्ण व्यवहार है। आरोपियों को पकड़ा गया है। NIA भी इसकी जांच कर रही है: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

इसमें कोई बाहरी कनेक्शन है क्या? ऐसा ध्यान में आ रहा है कि देश में तनाव हो, ऐसा कुछ विदेशी ताकतें भी प्रयास कर रही है। इसकी भी जांच होगी। शुरूआत में इसको एक डकैती का रूप दिया गया था, उसकी भी जांच की जाएगी। ये सब बातें हम जल्द सामने लाएंगे: महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस