बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में लंबी रिलेशनशिप के बाद उन्होंने बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर से शादी रचाई और अब शादी के चंद दिनों बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया।

इसके बाद आलिया की खुशी में पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस भी अपनी एक्साइटमेंट को छिपा नहीं पा रहे। वहीं पहली बार मां बनने जा रहीं आलिया के चेहरे पर भी प्रेग्नेंसी ग्लो बरस रहा है। इस बात का सबूत उनकी ताजा तस्वीर दे रही है। 

 

आलिया भट्ट ने अपनी लेटेस्ट फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें से पहली तस्वीर उनकी सेल्फी है, ब्लैक स्वेटशर्ट और नो मेकअप लुक में आलिया बेहद प्यारी लग रही हैं। दूसरी तस्वीर में हरियाली के बीच एक पगडंड़ी नजर आ रही है। वहीं तीसरी तस्वीर में आलिया की लंबी सी परछाई दिख रही है। ये तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।