अपनी सुरीली आवाज से दुनिया भर के लोगों के दिलों में राज करने वाले बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की खूबसूरत आवाज की मलिका अक्षरा सिंह का हाथ सारेगामा कारवां डिस्को डांसर द म्यूजिकल कार्यक्रम में थाम लिया। इस कार्यक्रम में अक्षरा सिंह जब स्टेज पर जा रही थी तब सोनू निगम ने उनका हाथ थाम कर उन्हें स्टेज पर लाया। इस वीडियो को खुद अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम में अकाउंट से शेयर किया, जिसके बाद उनके फैंस ने दोनों की खूब सराहना की। दोनों सिंगर अपनी इंडस्ट्री के माहिर कलाकार है। ऐसे में दोनों को एक साथ आने पर उनके फैंस भी गदगद हो गए।