Breaking news
आनंदपुरी (पश्चिम बंगाल) : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता को 'कटमनी' और 'टोलाबाजी' (वसूली) से मुकाबले के लिए टीके की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को ‘‘आराम’’ करने के लिए भेजना होगा और भाजपा को सरकार चलाने का काम देना चाहिए।
उत्तरी 24 परगना में पार्टी की एक रैली में उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता का प्रतिनिधित्व करती है।
नड्डा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री 'वास्तविक बंगाली संस्कृति' का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं और यदि भाजपा सत्ता में आई तो इसे बहाल करेगी।
उन्होंने कहा, 'कल ममता जी ने कहा था कि वह विधानसभा चुनाव से पहले कोविड-19 टीके की खरीद के वास्ते प्रधानमंत्री की सहायता चाहती हैं ताकि राज्य की जनता के लिए इसे निशुल्क उपलब्ध कराया जा सके। केंद्र सरकार पहले ही कह चुकी है कि 60 वर्ष से ऊपर की आयु वाले लोगों को टीका निशुल्क लगाया जाएगा। साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐसे लोगों को भी निशुल्क टीका लगेगा जोकि पहले ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं।'
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'हालांकि, बंगाल को कटमनी और टोलाबाजी के खिलाफ भी टीके की जरूरत है और सत्ता में आने के बाद भाजपा इसका प्रबंध करेगी। हम टीके भी देंगे ताकि (राज्य में) आयुष्मान भारत और पीएम-किसान निधि जैसी योजनाओं को लागू किया जाए।'
पश्चिम बंगाल में परिवर्तन यात्रा रैली के संपन्न होने पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब राज्य से 'बुआ-भतीजे' की सरकार की विदाई का समय आ गया है। उन्होंने छह फरवरी को परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी।
तृणमूल कांग्रेस के चुनावी नारे में बनर्जी को 'बंगाल की बेटी' पेश करने का उल्लेख करते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने राज्य की मां और बहनों की सुरक्षा के लिए काम नहीं किया।
दिल्ली में कोविड-19 मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, प्रसार धीमा होने का कोई संकेत नहीं: जैन
राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर कोरोना के खिलाफ ‘टीम इंडिया’ की भावना से काम करने की जरूरत: नायडू
रावत ने शाही स्नान के ‘सुरक्षित, सफल’ आयोजन के लिए संतों, श्रद्धालुओं का आभार जताया
दिल्ली  /   4 minutes ago
दिल्ली में कोविड-19 मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, प्रसार धीमा होने का कोई संकेत नहीं: जैन
दिल्ली  /   6 minutes ago
राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर कोरोना के खिलाफ ‘टीम इंडिया’ की भावना से काम करने की जरूरत: नायडू
राजनीति  /   1 hours ago
राहुल ने भाजपा और तृणमूल पर निशाना साधा, ‘सोनार बांग्ला’ के नारे को धोखा बताया
उत्तराखंड  /   1 hours ago
रावत ने शाही स्नान के ‘सुरक्षित, सफल’ आयोजन के लिए संतों, श्रद्धालुओं का आभार जताया
तमिलनाडु  /   1 hours ago
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के आठ विकेट पर 149 रन
उत्तर प्रदेश  /   3 months ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   3 months ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   3 months ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   7 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   7 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   6 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   8 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   2 months ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
देश  /   3 hours ago
Bengal Election: JP Nadda की चुनावी रैली, हार देखकर बौखलाई दीदी@National Duniya
देश  /   3 hours ago
कुलपतियों की संगोष्ठी में PM मोदी, छात्रों और टीचर्स के सामने रखे 3 सवाल @National Duniya
देश  /   8 hours ago
West Bengal: अंबेडकर जंयती पर JP Nadda की हुंकार, दलित विरोधी है ममता सरकार @National Duniya
देश  /   8 hours ago
Amit Shah Rally: बंगाल की चुनावी बिसात, दीदी को चाय और चाय वालों से दुश्मनी@National Duniya
देश  /   1 days ago
Assembly Election: बंगाल की चुनावी जंग| राजनाथ सिंह का ममता पर हमला@National Duniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
60/81, Rajat Path, Ward 27, Narayan Pura, Mansarovar Sector 6, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan 302020
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731