Breaking news
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी भाजपा में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं।
पिछले दिनों भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा भाजपा की सांसद हैं। संघमित्रा ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि उनके पिता भले ही सपा में शामिल हो गए हों लेकिन वह भाजपा नहीं छोड़ेंगी।
ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, ‘‘आज मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुई हैं। हम उनका बहुत स्वागत करते हैं। यह अपने आप में इशारा करता है कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्ष में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार ने बहू-बेटी को सुरक्षा देने का काम किया है।’’
उन्होंने राज्य में कानून का शासन होने और कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं आज बाहर जा सकती हैं, काम कर सकती हैं और खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं क्योंकि वहां की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा और अधिकार देने का काम किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण साफ है। बहु हो या बेटी, भाजपा में सुरक्षित हैं। मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी दोनों ही भाजपा में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं।’’
ज्ञात हो कि अपर्णा यादव ने आज भाजपा मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भगवा दल का दामन थाम लिया।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर जारी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा कि उनकी पहली ही सूची में विरोध सामने आया है। उन्होंने कहा कि सपा और उसके सहयोगियों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने जिस प्रकार के उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, इसे लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है क्योंकि सपा और राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवारों की सूची में कई ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मेरे खिलाफ लगे आरोप हास्यास्पद, राजनीतिक प्रतिशोध के तहत हो रही है कार्रवाई: कार्ति चिदंबरम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा संपन्न करके टोक्यो हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
दिल्ली  /   15 minutes ago
मेरे खिलाफ लगे आरोप हास्यास्पद, राजनीतिक प्रतिशोध के तहत हो रही है कार्रवाई: कार्ति चिदंबरम
जम्मू और कश्मीर  /   17 minutes ago
भाजपा ने कश्मीरी पंडितों का सिर्फ शोषण किया है : महबूबा
लखनऊ  /   19 minutes ago
राज्यपाल के अभिभाषण को सत्ता पक्ष ने सराहा, विपक्ष ने आलोचना की
दिल्ली  /   22 minutes ago
ई-मुद्रा को आईपीओ को आखिरी दिन 2.72 गुना अभिदान
विदेश  /   25 minutes ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा संपन्न करके टोक्यो हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
उत्तर प्रदेश  /   1 years ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   1 years ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   1 years ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   1 years ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   1 years ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   1 years ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   1 years ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   1 years ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
देश  /   7 hours ago
Quad Summit: क्वाड लीडर्स समिट में बोले PM मोदी क्वाड' समूह ने विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान बनाया
देश  /   7 hours ago
Fuel Price Cut: ईंधन की कीमतें कम होने पर CM अशोक गहलोत बोले- बिना वजह वाहवाही लूट रही सरकार
देश  /   1 days ago
UP Budget 2022: 18वीं विधानसभा सत्र की शुरुआत| 26 मई को वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश करेगी सरकार
देश  /   2 days ago
Amit Shah in Arunachal Pradesh:अमित शाह बोले- असम और अरुणाचल सीमा विवाद अगले साल तक सुलझा लिया जाएगा
देश  /   2 days ago
Rahul Gandhi In Cambridge: Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर बोला हमला| पाकिस्तान से की भारत की तुलना
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
60/81, Rajat Path, Ward 27, Narayan Pura, Mansarovar Sector 6, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan 302020
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731