बेगूसराय। समाजवादी नेता और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर बेगूसराय जदयू के कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष रुदल राय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की शरद यादव का निधन एक अपूरणीय घटना है।

वे दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा के दुख दर्द को समझते थे और सबों के दुख दर्द को समझते हुए सब के विकास के संबंध में सोचते थे। सभी समाज को अपनत्व की नजर से देखते थे,

यह एक महान समाजवादी नेता थे। उनकी आत्मा को शांति मिले, इस दुख की घड़ी में परिवार वालों को धैर्य और साहस बना रहे। जदयू विधायक राजकुमार सिंह, जवाहर लाल भारद्वाज, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार पटेल, श्याम बिहारी वर्मा, अरुण महतो, दिलीप कुमार एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष नंदलाल राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने शोक व्यक्त किया है।