Breaking news
कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को वाम मोर्चे और कांग्रेस से भाजपा की ‘‘सांप्रदायिक एवं विभाजनकारी’’ राजनीति के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ देने की अपील की है।
राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अगर वाम मोर्चा और कांग्रेस वास्तव में भाजपा के खिलाफ हैं तो उन्हें भगवा दल की सांप्रदायिक एवं विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लड़ाई में ममता बनर्जी का साथ देना चाहिए।’’
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ही ‘‘भाजपा के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष राजनीति का असली चेहरा’’ हैं।’’
रॉय ने दावा कि केन्द्र में भाजपा नीत सरकार द्वारा शुरू की गई एक भी योजना सफल नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस विकास के हितों में रचनात्मक आलोचना में विश्वास रखती है।
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रूप ले चुके पशु-तस्करी के मामले पर उन्होंने कहा कि इसे रोकने की जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की है, न कि राज्य पुलिस की।
तृणमूल के सांसद ने कहा, ‘‘ बीएसएफ, देश की सीमाओं की रक्षा करती है और वह केन्द्र सरकार के अधीन आती है। सीमा पार पुश-तस्करी को रोकना पुलिस की नहीं उनकी जिम्मेदारी है।’’
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ अलग-अलग जगह भोजन करने के बजाय उन्हें सीमा पर जाकर देखना चाहिए था कि बीएसएफ अपना काम अच्छे से कर रही है या नहीं।’’
शाह पिछले महीने राज्य के दौरे पर आए थे।
यह पूछे जाने पर कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप घोष क्या भगवा पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे इसपर उन्होंने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है।
उन्होंने कहा, ‘‘ डायमंड हार्बर के सांसद एवं तृणमूल की युवा शाखा के प्रमुख अभिषेक बनर्जी को घोष की तुलना में अधिक राजनीतिक अनुभव है, जो 2015 से ही राजनीति में सक्रिय हुए हैं, लेकिन उन्होंने कभी तृणमूल का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनने का दावा पेश नहीं किया।’’
DON'T MISS
DON'T MISS
दक्षिण कोलकाता में भाजपा के रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी के बाद माहौल तनावपूर्ण
बंगाल  /   7 minutes ago
ममता ने नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देने का किया ऐलान
मुंबई  /   9 minutes ago
गडकरी ने जतायी उम्मीद, 2025 तक देश में सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक होगी कमी
खेल जगत  /   12 minutes ago
स्टार्क हैमस्ट्रिंग से परेशान, स्मिथ को उम्मीद अंतिम दिन फिट हो जाएगा तेज गेंदबाज
बंगाल  /   15 minutes ago
दक्षिण कोलकाता में भाजपा के रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी के बाद माहौल तनावपूर्ण
दिल्ली  /   19 minutes ago
दिल्ली में कोविड-19 के 161 नए मामले, संक्रमण की दर 0.32 प्रतिशत
उत्तर प्रदेश  /   5 days ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   5 days ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   5 days ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   4 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   4 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   3 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   5 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
राजस्थान  /   1 months ago
कोरोना संकट: महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में नाइट कर्फ्यू, मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना
देश  /   5 hours ago
Gujrat को PM Modi का तोहफा |अहमदाबाद, सूरत मेट्रो प्रोजेक्ट की रखी आधारशिला| 2PM Bulletin
देश  /   5 hours ago
Corona Vaccination: कोरोना वैक्सीन पर नेताओं की अपील|6PM Bulletin @NationalDuniy
देश  /   2 days ago
वैक्सीन क्रांति: देश में वैक्सीनेशन महाभियान शुरू| इन्हें लगा देश का पहला कोरोना टीका | 2PM Bulletin
देश  /   2 days ago
Agriculture Bill 2020: कृषि कानूनों पर कांग्रेस का हल्ला बोल|6PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   3 days ago
Kisan Andolan: राहुल गांधी लड़ेंगे किसानों की लड़ाई |73rd Army Day| 2PM Bulletin @NationalDuniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
 National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731