दरपा में सात किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Darpa me 7 kg gaza ke sath 3 giraftar


पूर्वी चंपारण,08मई(हि.स.)। जिला पुलिस ने दरपा थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर सात किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है।



एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर रक्सौल डीएसपी धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में दरपा थाना पुलिस ने तिनकोनी गांव में सघन वाहन जांच व छापेमारी के दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति को 05 किलोग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये दोनो अरविन्द कुमार, थाना-दरपा व बिक्की कुमार श्रीवास्तव, थाना-दरपा बताये गये। जिनकी निशानदेही पर पर तिनकोनी गांव के शंकर सिंह के घर से 2 किलोग्राम गांजा और बरामद किया गया। साथ ही वहां से मिथलेश देवी नामक एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 76 हजार 650 भारतीय व 875 नेपाली रूपया माप तौल मशीन स्केल बाट व मोबाइल बरामद किया गया।इस संदर्भ में दरपा थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है।



छापेमारी टीम में रक्सौल डीएसपी धीरेन्द्र कुमार,दरपा थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी,पीएसआई नीतीश कुमार व दरपा थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश