देवेन्द्र यादव बने दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

Congress Delhi Devendra Yadav 


नई दिल्ली, 30 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के प्रभारी देवेन्द्र यादव को दिल्ली प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष ने पंजाब के प्रभार के साथ ही उनको दिल्ली में यह नई जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष का पद अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे से रिक्त हो गया था।



कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से जुड़ी विज्ञप्ति जारी की है। देवेन्द्र यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें पार्टी नेताओं से सोशल मीडिया पर बधाई मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि अरविंदर सिंह लवली ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन, पार्टी के दो लोकसभा उम्मीदवारों और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के व्यवहार से नाराजगी जताते हुए रविवार को इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा पार्टी ने उसी दिन स्वीकार भी कर लिया था।

कांग्रेस आप के साथ गठबंधन में प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। देवेन्द्र यादव साल 2008 से 2013 तक बादली विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वह कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के भी सदस्य हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनूप/दधिबल