यमुनानगर: मोदी के नेतृत्व में भारत को मिली विश्व पटल पर पहचान:कंवर पाल

India recognised under the modi leadership


--भाजपा की पहचान सेवा और सम्मान

यमुनानगर, 9 मई (हि.स.)। हरियाणा के कैबिनेट कंवरपाल ने अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में बुधवार रात तक जगाधरी शहर में शिवपुरी सोसाइटी, वाल्मीकि बस्ती , गोमती गली, नालागढ़ और कई कालोनियों में धुआंधार जनसंपर्क किया।

कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विरासत और विकास का ये अदभूत समन्वय अगर किसी एक महापुरूष के विजन और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज देश में देखने को मिल रहा है, तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। आज देश ने दुनिया में जो अभूतपूर्व ख्याति प्राप्त की है, उससे हर भारतीय का मान-सम्मान बढ़ा है।

उससे न केवल देश के सभी विपक्षी दल बल्कि विश्व के दूसरे देशों के लीडर भी आश्चार्य चकित हैं। इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी को जो मान-सम्मान दूसरे देशों में मिलता है, वह मान-सम्मान हम सभी भारतवासियों का है और यही वजह है कि आज भारत की गणना विश्व के श्रेष्ठ पांच देशों में होती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के आर्शीवाद और भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की भारी मतों से विजय होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन ऐतिहासिक संगठन हैं, बूथ और पन्ना प्रमुख भाजपा की ताकत है और बूथ एवं पन्ना प्रमुखों की बदौलत प्रदेश में भाजपा के सभी उम्मीदवार विजयी होंगे और उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को अपना प्रचंड बहुमत देकर अपना आर्शीवाद देगी और पूरे देश में फिर भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी , कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/सुमन