एटा जेल में कैद ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों ने लगाया आरोप

Prisoner in Etah Jail commits suicide by hanging


एटा, 30 अप्रैल (हि.स.)। जनपद कारागार में तीन साल से बंद पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कैदी का शव भोजनालय में लगे पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला है। शव को उतारते हुए जेल प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की है।



एटा कोतवाली नगर के हिन्दू नगर निवासी साजिद (24) आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में दोषी है। कोर्ट द्वारा धारा 376 में 10 साल और पॉक्सो एक्ट में 20 साल की सजा सुनाए जाने के बाद 2021 से साजिद एटा जेल में बंद था। सोमवार की रात साजिद ने जेल के भोजनालय में गमछे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी ली। कैदी साजिद का शव भोजनालय में लगे पंखे से लटका मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शव को फंदे से नीचे उतारते हुए घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई।

एटा जेल के अधीक्षक अमित चौधरी ने कैदी साजिद की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार करीब 8:30 बजे और पौने नौ बजे के आसपास साजिद ने भोजनालय में गुपचुप तरीके से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी के फांसी लगाए जाने की जानकारी पर एटा के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी विक्रांत दुबे, सीओ सर्किल संजय सिंह, कोतवाली नगर और देहात के इंस्पेक्टर भारी पुलिस फोर्स के साथ जेल पहुंच और घटना को लेकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को एटा मेडिकल कॉलेज भेजा है। जहां पैनल पोस्टमार्टम किया जाएगा।

वहीं मृतक कैदी साजिद के भाई सलमान खान ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में उच्चस्तरीय जांच कराए जाने और इंसाफ की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित