मेरे संज्ञान में एक मामला आया कि मेरी सरकार का एक मंत्री(विजय सिंगला) हर टेंडर के लिए 1% कमीशन की मांग कर रहा है।

मैंने इसे गंभीरता से लिया। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, चंडीगढ़

साथ ही पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज़ करने का निर्देश भी दे रहा हूं। वो अपने विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त थे, उन्होंने यह कबूल भी किया है। AAP पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, चंडीगढ़