पंजाब: कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से लुधियाना के होजरी उद्योग के मजदूर अपने घर जा रहे हैं। होजरी उद्योग के अध्यक्ष ने बताया, ''लुधियाना में 14-15 हजार इकाईयां हैं जिनमें 4-5 लाख लोगों को रोजगार मिलता है। हमारे 40% मजदूर चले गए हैं। हमने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की।''