Breaking news
ढाका: आलराउंडर शाकिब अल हसन का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लंबे समय तक बने रहने के आग्रह को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने निराशाजनक करार दिया और उसने भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिये खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध में नया नियम जोड़ने का फैसला किया।
शाकिब अप्रैल में श्रीलंका के खिलाफ राष्ट्रीय टीम की तरफ से टेस्ट मैच खेलने के बजाय भारत में आईपीएल में खेलना चाहते हैं लेकिन यह बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन को नागवार गुजरा।
नये नियमों वाला वार्षिक अनुबंध खिलाड़ियों की बांग्लादेश से खेलने की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करेगा।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार नजमुल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों के साथ (2021 के लिये) नया अनुबंध करेंगे। इसमें इसका स्पष्ट जिक्र होगा कि कौन किस प्रारूप में खेलना चाहता है। उन्हें हमें सूचित करना होगा। अगर वह किसी अन्य टूर्नामेंट में व्यस्त हैं तो उन्हें अपनी उपलब्धता के बारे में स्पष्ट बताना होगा। यह बहुत खुला है। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘पहले यह व्यक्ति पर निर्भर करता था लेकिन अब हम इसकी लिखित में पुष्टि कर रहे हैं ताकि कोई यह नहीं कह सके कि उन्हें अनुमति नहीं दी गयी या हमने उन्हें जबर्दस्ती रोके रखा। ’’
बीसीबी प्रमुख ने कहा कि शाकिब को आईपीएल में खेलने से रोकने का कोई मतलब नहीं बनता जबकि उन्होंने हाल में बोर्ड को भेजे गये पत्र में अपना मंतव्य स्पष्ट कर दिया था।
उन्होंने कहा, ‘‘क्या हम शाकिब को आईपीएल में जाने से नहीं रोक सकते? वह खेल सकता है लेकिन हम ऐसा नहीं चाहते हैं। हम चाहते हैं कि वे ही खेलें जो वास्तव में खेल को चाहते हैं। हमने उसकी दिलचस्पी बनाये रखने की कोशिश की। जब शाकिब ने तीन साल पहले टेस्ट खेलने से इन्कार कर दिया था तो हमने उसे कप्तान बना दिया था। ’’
शाकिब एक साल का प्रतिबंध पूरा करने के बाद आईपीएल में वापसी करेंगे। खिलाड़ियों की हाल की नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
उच्च शिक्षा का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्राथमिक विद्यालयों पर ध्यान देना जरूरीः आनंदीबेन
बेटी नितारा की इस हरकत से परेशान हुईं ट्विंकल खन्ना, वीडियो शेयर कर बोलीं- ‘बच्चों को स्कूल वापस बुला लो’
उत्तर प्रदेश  /   33 seconds ago
उच्च शिक्षा का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्राथमिक विद्यालयों पर ध्यान देना जरूरीः आनंदीबेन
मुंबई  /   3 minutes ago
बेटी नितारा की इस हरकत से परेशान हुईं ट्विंकल खन्ना, वीडियो शेयर कर बोलीं- ‘बच्चों को स्कूल वापस बुला लो’
देश  /   12 minutes ago
ईपीएफओ ने वर्ष 2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर तय की
देश  /   17 minutes ago
एनजीओ ने किया न्यायालय का रुख, सीबीआई निदेशक पद पर स्थायी नियुक्ति का किया अनुरोध
मुंबई  /   27 minutes ago
विधानसभा अध्यक्ष पद खाली रहने के मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा
उत्तर प्रदेश  /   1 months ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   1 months ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   1 months ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   5 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   6 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   5 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   6 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   19 days ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
देश  /   1 hours ago
‘मुहावरों’ से राहुल का मोदी सरकार पर तंज| 2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   5 hours ago
राहुल गांधी के बयान पर घमासान,‘इमरजेंसी’ को ‘गलती’ बताना पड़ा भारी @6PM Bulletin @NationalDuniya
राजस्थान  /   5 hours ago
नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
देश  /   1 days ago
Jaipur: गहलोत सरकार के खिलाफ, शिक्षकों का एलान-ए-जंग| 2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   1 days ago
Bengal Election: मालदा में ममता पर बरसे योगी, लव जिहाद-जय श्रीराम से वार @6PM Bulletin
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
60/81, Rajat Path, Ward 27, Narayan Pura, Mansarovar Sector 6, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan 302020
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731