Breaking news
पटियाला : भारत की स्टार धाविका हिमा दास ने एक साल से ज्यादा समय बाद अपनी पहली प्रतिस्पर्धी रेस में भाग लेते हुए यहां गुरूवार को नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान परिसर में आयोजित इंडियन ग्रां प्री 2 में महिला 200 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया।
इक्कीस साल की हिमा ने 23.31 सेकेंड के समय से रेस जीती। 400 मीटर में 2018 में विश्व जूनियर चैम्पियन रहीं हिमा ने इससे पहले केवल तीन बार (2018 में दो बार और 2019 में एक बार) ही इससे कम समय में रेस जीती हैं।
हिमा अभी तक आगामी तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी हैं और उन्होंने अगस्त 2019 में अपनी अंतिम प्रतिस्पर्धी रेस में हिस्सा लिया था।
कोविड-19 महामारी के बाद पूरा घरेलू कैलेंडर अस्त व्यस्त हो गया और कोई भी भारतीय एथलीट विदेश में किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सका।
वहीं दुती चंद ने महिला 100 मीटर स्पर्धा 11.44 सेकेंड में जीती और उन्होंने पिछले हफ्ते पहली ग्रां प्री में हासिल किये गये 11.51 सेकेंड के समय में सुधार किया। वह 11.15 सेकेंड के मानक समय से ओलंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई करने की उम्मीद लगाये हैं।
वह अपनी रैंकिंग के आधार पर भी तोक्यो ओलंपिक में 56 शुरूआत करने वाले एथलीट के तौर पर क्वालीफाई कर सकती हैं। वह इस समय विश्व रैंकिंग में 33वें नंबर पर हैं।
पुरूषों की 400 मीटर स्पर्धा में दिल्ली के अमोज जैकब ने 46 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से पहला स्थान हासिल किया।
वहीं 200 मीटर स्पर्धा में अरोकिया राजीव ने मोहम्मद अनस याहिया को पछाड़कर 21.24 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीता।
केरल के एम श्रीशंकर ने लंबी कूद स्पर्धा और पुरूष शॉट पुट में तजिंदरपाल सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
भाला फेंक स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की अनु रानी ने 61.22 के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता।
रावत ने शाही स्नान के ‘सुरक्षित, सफल’ आयोजन के लिए संतों, श्रद्धालुओं का आभार जताया
राजनीति  /   2 minutes ago
राहुल ने भाजपा और तृणमूल पर निशाना साधा, ‘सोनार बांग्ला’ के नारे को धोखा बताया
उत्तराखंड  /   5 minutes ago
रावत ने शाही स्नान के ‘सुरक्षित, सफल’ आयोजन के लिए संतों, श्रद्धालुओं का आभार जताया
तमिलनाडु  /   8 minutes ago
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के आठ विकेट पर 149 रन
दिल्ली  /   10 minutes ago
इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने 9,200 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद योजना को मंजूरी दी
राजस्थान  /   13 minutes ago
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 29 और लोगों की मौत, 6200 नये मामले सामने आये
उत्तर प्रदेश  /   3 months ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   3 months ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   3 months ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   7 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   7 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   6 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   8 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   2 months ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
देश  /   2 hours ago
Bengal Election: JP Nadda की चुनावी रैली, हार देखकर बौखलाई दीदी@National Duniya
देश  /   2 hours ago
कुलपतियों की संगोष्ठी में PM मोदी, छात्रों और टीचर्स के सामने रखे 3 सवाल @National Duniya
देश  /   7 hours ago
West Bengal: अंबेडकर जंयती पर JP Nadda की हुंकार, दलित विरोधी है ममता सरकार @National Duniya
देश  /   7 hours ago
Amit Shah Rally: बंगाल की चुनावी बिसात, दीदी को चाय और चाय वालों से दुश्मनी@National Duniya
देश  /   1 days ago
Assembly Election: बंगाल की चुनावी जंग| राजनाथ सिंह का ममता पर हमला@National Duniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
60/81, Rajat Path, Ward 27, Narayan Pura, Mansarovar Sector 6, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan 302020
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731