Breaking news
लखनऊ : उन्नाव जिले में दो दलित किशोरियों के संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये जाने और राज्य के प्रमुख विपक्षी दलों द्वारा इस मामले में सरकार को कठघरे में खड़ा किये जाने के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं उनका आत्मसम्मान सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है।
मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर 'मिशन शक्ति' की प्रगति और इसके दूसरे चरण के संदर्भ में प्रस्तुतीकरण के अवलोकन के बाद योगी आदित्यनाथ ने यह बात कही।
योगी ने सभी जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक रिपोर्टिंग चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए, जहां महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के सम्बन्ध में सूचना दर्ज कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि उन्नाव जिले के असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में गत 17 फरवरी की शाम खेतों में घास लेने गयी तीन दलित किशोरियों के एक खेत में संदिग्ध अवस्था में बेसुध पाये जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने दो किशोरियों को मृत घोषित कर दिया था, जबकि तीसरी किशोरी को गंभीर हालत में उन्नाव अस्पताल ले जाया गया और उसे बाद में कानपुर में रेफर कर दिया गया। रोशनी की हालत में अब सुधार हो रहा है।
इस मामले को लेकर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर चर्चा कराये जाने की मांग की और सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से बहिर्गमन किया। समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किये जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी और बसपा विधायक दल के नेता लालजी वर्मा तथा कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने बजट में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई प्रावधान न किये जाने का भी आरोप लगाया था।
इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री ने 26 फरवरी से किये जाने के निर्देश दिये हैं।
मंगलवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ मार्च, 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और इसके दृष्टिगत ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिला सशक्तीकरण से सम्बन्धित विभिन्न विभागीय आयोजन 26 फरवरी से ही शुरू कर दिए जाएं।
योगी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए सामुदायिक शौचालयों में महिला कर्मी की तैनाती शीघ्र की जाए। योगी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि राज्य में मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत पिछले वर्ष अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि से की गई और यह अभियान बासंतिक नवरात्रि(अप्रैल) तक चलेगा।
DON'T MISS
DON'T MISS
सार्वजनिक मार्गों पर बने धार्मिक स्थलों को हटाने संबंधी आदेश पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
महाराष्ट्र  /   3 hours ago
नौसैनिक को अगवा कर जिंदा जलाने का मामला फर्जी लगता हैः पुलिस
पश्चिम बंगाल  /   4 hours ago
कोलकाता में ओवैसी की रैली के लिए पुलिस का इजाजत देने से इनकार
महाराष्ट्र  /   4 hours ago
महाराष्ट्र: लातूर जिले में 27-28 फरवरी को जनता कर्फ्यू
लखनऊ  /   4 hours ago
सार्वजनिक मार्गों पर बने धार्मिक स्थलों को हटाने संबंधी आदेश पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब
विदेश  /   4 hours ago
भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों से निराधार दुष्प्रचार करने पर पाकिस्तान की निन्दा की
उत्तर प्रदेश  /   1 months ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   1 months ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   1 months ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   5 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   6 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   4 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   6 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   12 days ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
देश  /   9 hours ago
नरेंद्र मोदी के नाम हुआ दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम| @6PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   12 hours ago
राहुल गांधी के बयान पर क्यों मचा घमासान |2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   1 days ago
Jaipur: बेरोजगारों का धरना, मांगों को लेकर अड़े बेरोजगार @NationalDuniya
देश  /   1 days ago
राहुल गांधी ने क्यों कहा- “लूट ने तोड़ी जुमलों की माया”|2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   1 days ago
चुनाव से पहले असम को PM मोदी की कई सौगात| @6PM Bulletin @NationalDuniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
 National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731