कोलकाता। नए साल में पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से पहली मौत होने की खबर आई है। बेलेघाटा आईडी अस्पताल में एक वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई है। मृतका का नाम उर्मिला देवी है। वह बिहार के रहने वाले थी।


अस्पताल सूत्रों के मुताबिक 31 जनवरी को उर्मिला देवी को बिहार से लाकर बेलेघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय वह कोविड-19 पॉजिटिव थी। इसके बाद धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी।

उन्हें निमोनिया और फिर सेप्टीसीमिया हो गया। इसके कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। डॉक्टरों ने उर्मिला देवी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शनिवार को बिहार की उर्मिला देवी ने रात करीब साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली। इस साल प्रदेश में यह पहली कोरोना मौत है, वह भी किसी दूसरे राज्य के निवासी की। जिसने कुछ हद तक राज्य के लोगों की चिंता को बढ़ा दी है।