Breaking news
कोलकाता, 25 जनवरी। पश्चिम बंगाल में कथित "फासीवादी ताकतों" के उभार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सोमवार को कोलकाता में कई प्रमुख हस्तियां एकत्र हुईं। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 'जय श्री राम' के नारे लगाए जाने की घटना इस बात के सबूत हैं।
‘ई कोन सोकाल रातेर छियो अंधकार’ (यह कैसी सुबह है जो रात से भी अधिक अंधेरी है) नामक कार्यक्रम में अभिनेता-रंगकर्मी कौशिक सेन, उनके बेटे व अभिनेता ऋद्धि सेन, चित्रकार सुवाप्रसन्ना, निर्देशक राज चक्रवर्ती, अभिनेत्री सायोनी घोष, अभिनेत्री-सांसद नुसरत जहां समेत कई गणमान्य हस्तियों ने भाग लिया।
इस मौके पर कौशिक सेन ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ मतभेद होने के बावजूद, मैं यहां हूं क्योंकि हम सभी को एकजुट होकर उन ताकतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने की जरूरत है, जो हमारी आवाज को दबा रही हैं, हम पर अपनी पसंद थोप रही हैं और नफरत की अपनी विभाजनकारी विचारधारा को फैला रही हैं।" 23 जनवरी को विक्टोरिया मेमोरियल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित सरकारी कार्यक्रम में 'जय श्री राम' के नारे लगाए जाने की निंदा करते हुए, सेन ने कहा, यह घटना "पूर्व नियोजित, अपमानजनक, और इन ताकतों की असहिष्णुता का एक और प्रदर्शन है।"
देश  /   18 minutes ago
भोपाल में 13 मार्च को हुनर हाट का उद्घाटन करेंगे शिवराज सिंह चौहान
देश  /   25 minutes ago
मुसलमानों को खलनायक दिखाने के लिए पैदा किए गए मिथक तोड़ने होंगे: कुरैशी
देश  /   28 minutes ago
श्रीनू बुगाथा और सुधा सिंह ने जीता नयी दिल्ली मैराथन
पश्चिम बंगाल  /   31 minutes ago
ड्रग जब्ती मामला: भाजपा नेता राकेश सिंह का सहयोगी गिरफ्तार
मुंबई  /   34 minutes ago
न्यूयार्क में रेस्त्रां खोल रही हैं प्रियंका चोपड़ा
उत्तर प्रदेश  /   1 months ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   1 months ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   1 months ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   5 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   6 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   5 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   6 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   22 days ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
दिल्ली  /   21 hours ago
Delhi Education Board: CM अरविंद केजरीवाल ने बताया क्यों खास होगा दिल्ली का बोर्ड@NationalDuniya
देश  /   1 days ago
Bengal Election 2021: TMC छोड़कर बीजेपी में आए दिनेश त्रिवेदी|ममता पर साधा निशाना@National Duniya
देश  /   1 days ago
फिर सताने लगा कोरोना का खौफ| राहुल के निशाने पर मोदी सरकार@NationalDuniya
महाराष्ट्र  /   1 days ago
सुशांत केस में NCB का बड़ा कदम| चुनावी दंगल, TMC की पहली लिस्ट जारी @National Duniya
देश  /   2 days ago
कांग्रेस का मोदी सरकार पर ‘शायराना’ तंज|PM Modi addresses webinar on PLI @National Duniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
60/81, Rajat Path, Ward 27, Narayan Pura, Mansarovar Sector 6, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan 302020
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731