पोर्ट ब्लेयर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सितंबर के मध्य में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की तीन दिन की यात्रा पर जा सकते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शाह राष्ट्रीय स्मारक सेल्युलर कारागार जा सकते हैं। इसके अलावा वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री की यात्रा के मद्देनजर प्रशासन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कर रहा है और अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों को आदेश जारी कर कहा है कि शाह की यात्रा के मद्देनजर कर्मचारियों की छुट्टियों की अर्जी को फिलहाल मंजूर नहीं किया जाए।