प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से पेरिस के लिए रवाना हुए। वे भारतीय समयानुसार शाम करीब 4 बजे पेरिस पहुंचेंगे जहां ओरली हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया जाएगा।
दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आईटीओ के पास रिंग रोड में पानी भरने के कारण यातायात प्रभावित हुआ।
पुलिस ने 2 और आरोपियों किशन और गणेश स्वामी को पकड़ा है। मामले में अब तक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है: दिल्ली पुलिस पिंकी और ज्योति नाम की दो बहनों की कल आर.के. पुरम इलाके में पैसों के लेन-देन के विवाद में कुछ हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
कर्नाटक: बेंगलुरु में आज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का केएसआर बेंगलुरु-धारवाड़ के बीच ट्रायल रन किया जा रहा है।
गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज 2:30 बजे नलिया से 30 किमी उत्तर में सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर केंद्रित था। इसके उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और 16 जून की सुबह तक चक्रवाती तूफान के कमजोर पड़ने और उसी शाम तक दक्षिण राजस्थान में चक्रवात के डिपरेशन में जाने की उम्मीद है: आईएमडी