पोर्ट ब्लेयर: अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के दो नए मामले आने से शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7629 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान में 7489 मरीज उपचाराधीन हैं और संक्रमण से अब तक 129 लोगों ने दम तोड़ा है।

प्रशासन ने अब तक 5.64 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है और 2.90 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है जिसमें 1.62 लाख को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।