मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं क्योंकि इन्होंने दोबारा सरकार बनाई और सरकार बनने के बाद यहां होने वाले सभी चुनावों में भाजपा का रिकॉर्ड तोड़ा है: गुवाहाटी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पार्टी के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, असम

जो लोग 20-20 वर्ष, 30-30 वर्ष, 40-40 वर्ष तक कांग्रेस के साथ रहे वो लोग कांग्रेस पार्टी को छोड़ते जा रहे हैं क्योंकि इन लोगों को अब ध्यान में आया कि कांग्रेस पार्टी अब ना राष्ट्रीय रह गई, ना राज्य स्तर की रह गई अब बस ये परिवारवाद की पार्टी रह गई है: बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा,असम

सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस क्यों छोटी होती चली गई? क्यों कमजोर होती चली गई, ये इसलिए क्योंकि कांग्रेस ने राष्ट्रीय एकता के साथ स्थानीय आकांक्षाओं का समावेश नहीं किया: गुवाहाटी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पार्टी के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, असम