नगांव (असम)। जिले के जुरिया में एक महिला पंचायत अध्यक्ष को तीसरे बच्चे को जन्म देना महंगा पड़ गया। पंचायत विभाग ने ग्राम पंचायत की महिला अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया है। उनकी बर्खास्तगी भ्रष्टाचार या अनियमितताओं के चलते नहीं की गई है, बल्कि तीन बच्चों की मां बनने पर यह कार्रवाई की गई है।

यह मामला नगांव जिले के जुरिया विकास खंड के अंतर्गत आने वाली दगांव-धिंग गांव ग्राम पंचायत का है।विभागीय नियम-कायदों को ताक पर रखकर तीन बच्चों की मां होने के आरोप में मंडल अधिकारियों ने दगांव-धिंग गांव ग्राम पंचायत की अध्यक्ष हसना हेलेन को अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया है। उनके स्थान पर नए अध्यक्ष के रूप में पंचायत के उपाध्यक्ष सादिकुर रहमान को नियुक्त किया गया है। सादिकुर रहमान ने औपचारिक रूप से अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला और लोगों के हित में काम करना जारी रखने का वादा किया।

उल्लेखनीय है कि नये नियमों के अनुसार तीन बच्चों के माता-पिता ग्राम पंचायत, जिला पंचायत आदि का चुनाव नहीं लड़क सकते हैं।