भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। साथ ही  पूरा दिन पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक हर्षण योग रहेग। इसके अलावा पूरा दिन पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र भी रहेगा। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल है। साथ ही मृगशिरा नक्षत्र का संबंध खैर के पेड़ से बताया गया है। शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक भद्रा रहेगी। 

शुक्रवार शाम 7 बजकर 56 मिनट पर हर्शल मेष राशि में वक्री होंगे।हर्शल हमारे सौरमंडल के सातवें वृत्त में रहता है और लगभग 84 वर्षों में सूर्य का एक चक्कर लगाता है, यानि कि यह एक राशि में सात वर्षों तक रहता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि : आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे।इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। आपको सफलता मिलेगी।साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जायेगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे। आपका दिन बेहतर रहेगा। 

वृष राशि : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आज आप किसी नए काम की शुरूआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होंगे। आपका रिश्ता मजबूत होगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी पुराने कामकाज से आपको लाभ हो सकता है। कई योजनाएं आज समय से पहले पूरी हो जायेंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। 

मिथुन राशि :आज आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों को खूब सारा प्यार देंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के कई नये रास्ते नजर आयेंगे। आज दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। आज आप कोई नॉबल पढ़ सकते हैं। आपको अच्छा लगेगा। कुल मिलाकर आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। 

कर्क राशि :आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान बनायेंगे। आज किसी बात को लेकर आप गलतफहमी में पड़ सकते हैं| घर के किसी मसले में राय देने से पहले आप कई बार विचार कर सकते हैं। किसी काम में भागदौड़ के चलते आपको थोड़ी थकान महसूस होगी। आपको आराम करने की जरूरत है। संतान के साथ विवाद होने की संभावना भी बन रही है, लेकिन जीवनसाथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। ऑफिस का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा।  

सिंह राशि :आज स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिलेंगे। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान की तरक्की से आप खुश होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप अपने काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके साथ सब अच्छा होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। कोई रिश्तेदार आपसे मद्द के लिए कहेगा। 

कन्या राशि :आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए। हेल्थ के मामले में आप फिट रहेंगे। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। सीनियर  आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा।