हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन बुधवार है। आज अमावस्या के दिन स्नान और दान का महत्व होता है। ​आज के दिन पितरों का तर्पण एवं पिंडदान करना कल्याणकारी माना जाता है।

अमावस्या के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए भी उपाय किए जाते हैं। आज भाद्रपद अमावस्या तिथि सुबह 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

 

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नानदान की अमावस्या।

आज का राहुकाल: दोपहर 12 बजे से 01 बजकर के 30 मिनट तक।

विक्रम संवत 2077, शके 1942, दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष अमावस्या 08 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, मघा नक्षत्र 26 घंटे 07 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, परिघ योग 21 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात शिव योग, सिंह में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

19 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 56 मिनट पर होगा।