साप्ताहिक राशिफल, पं. अशोक दीक्षित

दिनांक - 30 मई से 05 जून, 2021

 

यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह व्यक्तिगत और व्यावसायिक संशोधन कराने वाला है। अपनी दैनिक दिनचर्या को परिवर्तन कर श्रेष्ठ बनाने की कोशिश करेंगे। सप्ताहारंभ में राशि से दशम में शनि-चंद्र की युति से विष योग बन रहा है, किसी पूर्व निर्धारित योजना को बदलना पड़ सकता है। कुछ अतिरिक्त आर्थिक भार या खर्च होगा। लाभ का प्रतिशत बढ़ाने में सफलता मिलेगी। कर्मचारियों से कुछ तीखी वार्ता सम्भावित है, हटाना समाधान नहीं, अपितु असहज लोगों को साधकर अपने कार्य को गति देना समझदारी होगी। आय का नया अवसर प्राप्त होगा। कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। किसी व्यावसायिक निर्णय को लेकर दुविधा उत्पन्न हो सकती है और आत्मविश्वास में थोड़ी कमी अनुभव करेंगे। ऐसी स्थिति में चूंकि राशि स्वामी मंगल की युति बुध और शुक्र से हो रही है, जीवनसाथी की सलाह हितकारी रहेगी। कुछ पूर्व परिचित मित्रों का सहयोग या मदद मिल सकती है। संतान को कोई कष्ट सम्भावित है या उनको लेकर कोई संशय उत्पन्न हो सकता है। पुराने व्यावसायिक सहयोगी या मित्रों से सम्पर्क बढ़ेगा और आय वृद्धि का प्रयास सफल होगा। यदि नौकरी करते हैं तो निकटतम लोगों के छल या षडय़ंत्र से सावधान रहना होगा। स्वयं को खिलौना ना बनने दें।

वृषभ- यह सप्ताह दोहरी व्यस्तताओं वाला है। कार्यों में अवरोध आने से श्रम की अधिकता रहेगी। निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। पिता की कोई रोक-टोक हो सकती है। वरीष्ठ लोगों से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मजबूरीवश कोई यात्रा सम्भावित है। व्यावसायिक कार्यों से दौड़-भाग अधिक होगी परंतु लाभ सप्ताह के अंत में दिखाई देने लगेगा। राशि से नवम शनि वक्री हैं तो पिता के स्वास्थ्य में कोई समस्या आ सकती है, जिसका समाधान मंद गति से होगा। व्यापार में अचानक से निवेश बढ़ सकता है, कुछ नए लोगों को जोडऩा पड़ सकता है। राशि से दूसरे बुध अब वक्री हैं तो यह संकेत है कि आवश्यक कार्यों के लिए अतिरिक्त धन का प्रबंध करके रखें, आखिरी समय में कोई भुगतान अटक सकता है। अपनी वाणी का कौशल संशय रहित होकर उपयोग में लेना होगा। अपनी रक्षा और उन्नति के लिए किसी अवसर पर झूठ का सहारा लेंगे। संतान की तरफ से प्रसन्नता मिलेगी। सप्ताह के अंत में जब चंद्रमा कुछ अनुकूल होंगे तो समस्या का समाधान होगा, रुका पैसा प्राप्त होगा, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी करते हैं तो उदारता या परोपकार से दूर रहकर अपनी उन्नति पर ध्यान केन्द्रित करना होगा।

मिथुन- सप्ताह का आरम्भ किसी चिंता के साथ होगा। पूर्व में की गई कोई लापरवाही कष्टकारक और श्रम साध्य हो सकती है। अपनी गलती या कमी को सुधारने का अंतिम अवसर व्यर्थ न जाने देें। व्यावसायिक नया अवसर परिश्रम की अधिकता प्रकट करेगा, लेकिन सीमित लाभ या मुनाफे में संतोष करना होगा। स्वास्थ्य में कुछ बाधा का अनुभव हो सकता है, परंतु उसका सहज समाधान हो सकेगा। अपने पिता-माता के हित में कोई विशेष निर्णय लेंगे। किसी पूर्व निर्धारित यात्रा को टालना पड़ सकता है, अन्यथा यात्रा किसी आक्षेप का कारण बन सकती है। कोई बड़े कार्यावसर की प्राप्ति होगी और एक शक्तिशाली कार्य-योजना बनानी होगी। कार्य-प्रणाली पर पूर्ण दृष्टि रखनी होगी। अपने व अपने सहयोगियों के कार्य-निष्पादन में वृद्धि के लिए कोई विशेष निर्णय लेना होगा। राशि से बारहवें राहु व सूर्य की युति व आठवें शनि व चंद्र की युति किसी कानूनी गलती का कारण बन सकती है। नीति-विरुद्ध या नियम विरुद्ध कोई काम न करें और न होने दें। गलती को समय पर अधिक श्रम करके सुधार लेना ही बुद्धिमानी होगी। यह सप्ताह आगामी कार्यावसरों की व्यवस्थित योजना निर्माण व समय सीमा निर्धारण करने का है। यदि नौकरी करते हैं तो दबाव सा बना रहेगा, मजबूरी में वो भी काम करेंगे जो आप पसंद नहीं करते।

कर्क - यह सप्ताह चुनौतिपूर्ण है। स्वास्थ्य के प्रति कुछ विशेष सावधानी रखनी होगी। चिकित्सक परामर्श लेने में और औषधि सेवन में लापरवाही न बरतें। साझेदारी के व्यापार में कोई ऊंच-नीच देखने को मिलेगी। अपेक्षित लाभ के बटवारे में कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पुराने व्यावसायिक सहयोगी को फिर से मनाना होगा और उसके साथ काम करने का प्रयास करेंगे। अपने अन्य तात्कालिक कार्यों के  सम्पादन में अतिरिक्त धन और जोखिमपूर्ण मार्ग का अनुसरण करेंगे, थोड़ी सफलता भी मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा यदि होती है तो वह लाभकारी हो सकती है। इन दिनों घरेलू खर्च में वृद्धि देखने को मिलेगी। कुछ नई वस्तुओं की खरीद होगी। राशि के स्वामी चंद्रमा विष योग से पीडि़त हैं। जीवनसाथी से कोई कष्ट सम्भावित है अथवा उनकी किसी रोक-टोक के कारण थोड़ी नोंक-झोंक हो सकती है। कर्ज के मामले में लेन-देन की नई नीति उपयोग में लेनी पड़ेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा प्रस्तावित हो सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो दाएं-बाएं  के घटनाक्रम में न उलझकर अपना हित साधान अधिक करने की कोशिश करें।

सिंह - यह सप्ताह प्रतिस्पद्र्धापूर्ण है। हर तरफ एक चुनौती सी बनी रहेगी, श्रम की अधिकता समय की मांग है। आपको मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। आर्थिक गणित को व्यवस्थित करने के लिए कुछ बड़े जोड़-तोड़ करने होंगे। साधारण प्रयासों से काम नहीं चलेगा। कोई नया कर्ज लेने पर विचार कर सकते हैं। कोई मशीनरी की खराबी बाधक बन सकती है, लेकिन किसी अन्य विकल्प का सहारा लेकर काम करने की कोशिश सफल रहेगी। अपने उत्पाद की बिक्री पर अधिक ध्यान दें, चाहे अभी मुनाफा कम हो। नई साझेदारी या साथ मिलकर व्यापार करने का नया अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग औषधि का काम करेगा। राशि से दशम राहु व सूर्य की युति किसी व्यावसायिक षडय़ंत्र का संकेत दे रही है, आपको सावधान रहना चाहिए। बाधाएं और अवरोध कुछ अधिक रहेंगे परंतु आय का प्रतिशत बढ़ेगा। नई आमदनी होगी, लेकिन धन का संचय नहीं होगा। धन का आवागमन बना रहेगा। कुछ व्यक्तिगत और पारिवारिक खर्चों को अभी टाल देना उचित है। सप्ताहांत कुछ कठिन है, बहुत धैर्य और गम्भीरता से निर्णय लेने होंगे। उचित सहयोगियों का चयन करने में कठिनाई अनुभव करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो अपने अधिकारी की इच्छा का सम्मान करें। उनके प्रति गलत धारणा, हानिकारक हो सकती है।

कन्या - इस सप्ताह अपनी पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की रक्षा के लिए कोई विशेष रणनीति बनानी होगी, मेहनत अधिक होगी। सामथ्र्य में कुछ कमी महसूस होगी लेकिन हिम्मत से काम लिया और धैर्य धारण किया तो रक्षा हो सकती है। राशि स्वामी बुध वक्री हैं, इसलिए अपनी गलती को सुधार कर या क्षमा-याचना कर अपनी व्यावसायिक कमजोरी को दूर कर गति बढ़ानी होगी। कोई नया कर्ज लेने की सोच सकते हैं। कर्ज के भुगतान में कठिनाई रहेगी। किसी चल या अचल सम्पत्ति के विक्रय की सोच सकते हैं। संतान को कोई कष्ट या उनकी शैक्षिक कार्यों में कुछ बाधा या अवरोध आ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ सकती है परंतु समाधान हो जाएगा। आत्मविश्वास के अतिरेक में जान-बूझकर किसी उलझन में फंस सकते हैं। राशि के स्वामी बुध अब वक्री हैं और राहु की तरफ बढ़ रहे हैं। किसी सरकारी बाधा से ईश्वर कृपा से रक्षा होगी। कोई नई मशीनरी या संसाधन के क्रय करने की आवश्यकता पड़ सकती है। राशि से दशम मंगल अभी वर्गोत्तम चल रहे हैं परंतु नीचाभिलाषी हैं। व्यावसायिक जोड़-तोड़ के लिए नीति संगत कार्यप्रणाली रखनी होगी। नौकरी करते हैं तो परस्पर सहयोग लेने व देने की नीति अपनानी होगी।

तुला - यह सप्ताह पूर्ण बुद्धि-विवेक को उपयोग में लेकर परिस्थितियों को नियंत्रण में लेने का है। घरेलू विपरीत घटनाक्रम आपकी व्यावसायिक गति को प्रभावित कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। राशि स्वामी शुक्र अब अनुकूल हैं, इसलिए प्रयास बढ़ाएंगे तो अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह परिश्रम कुछ विशेष करना होगा। आलस्य और प्रमाद अतिघातक हो सकता है। राशि से आठवें सूर्य किसी सरकारी समस्या का संकेत दे रहे हैं। धन के लेन-देन के मामले में कोई आक्षेप आ सकता है। पारिवारिक कलह को त्यागवृत्ति से सम्हालना होगा। संतान की तरफ से कोई अनुकूल समाचार मिल सकता है। कर्ज के लेन-देन में नूतन प्रयास करने होंगे। शत्रु विवाद कुछ हो सकते हैं। भाई-बहनों की तरफ से कुछ असंतोष उत्पन्न हो सकता है। व्यक्तिगत रूप से कमर के आस-पास कोई विकार परेशान कर सकता है। सलाहकार वर्ग के लिए यह सप्ताह थोड़ा चिंताकारक है, कोई आपका अनावश्यक फायदा ले सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। नौकरी करने वालों के लिए कार्यक्षेत्र में असहयोग और कार्य-भार देखने को मिलेगा। यदि उम्रदराज हैं तो स्वास्थ्य में बाधा हो सकती है। अपेक्षित लाभ कुछ समय के लिए अटक सकता है।

वृश्चिक - इस सप्ताह बाहरी सहयोग की अधिक अपेक्षा न रखें, स्वयं की सामथ्र्य से जितना हो सके, कार्य योजना बनाएं। अपनी क्षमता का जरा सा भी गलत आकलन हानिकारक हो सकता है। कोई मित्र वादा करके मुकर सकता है। पारिवारिक लोगों से सहयोग मिल सकता है। कोई भूमि-भवन का क्रय-विक्रय हो सकता है। सार्वजनिक रूप से कहीं सम्मान मिलगा। राशि के स्वामी अब नीच राशि की तरफ जा रहे हैं परंतु आपके लिए कोई नया आय का अवसर लेकर आएंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन लाभ होगा। जीवनसाथी का व्यवहार थोड़ा सख्त देखने को मिलेगा। उदर विकार कुछ हो सकते हैं। तात्कालिक लाभ भी कहीं से हो सकता है या रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यह समय अपनी कमजोरी को दूर करने का है। अपना अध्ययन और तैयारी आपको बढ़ानी ही होगी। साझेदारी के व्यापार में नीति-परिवर्तन या योजना के पुनर्मूल्यांकन करने की कोशिश आवश्यक होगी। आनन-फानन में कोई भी निर्णय पश्चाताप का कारण हो सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो किसी की भी चिकनी-चुपड़ी बातों का भरोसा न करें, चापलूसों से सावधान रहें।

धनु - यह सप्ताह कार्य-प्रणाली में संशोधन और कार्य-योजना के पुनर्निर्माण का है। राशि स्वामी गुरु शुभ नवांश में चल रहे हैं, वरीष्ठ और योग्यजनों की सलाह लेने की कोशिश करेंगे और उस पर अमल भी करेंगे। आर्थिक असंतुलन कुछ उत्पन्न हो सकता है परंतु इधर-उधर से सहयोग लेकर, आप इसे संतुलित कर सकते हैं। मशीनरी प्रयोग या वाहनादि चलाने में सावधानी रखें, असावधानी किसी दुर्घटना का कारण बन सकती है। जीवनसाथी को चिकित्सा परामर्श की आवश्यकता रहेगी। उनकी सुख-सुविधा पर खर्चा बढ़ेगा। मित्रों से मुलाकात प्रसन्नतादायक रहेगी, कुछ सहयोग की भी पुष्टि होगी। यह समय अपनी कार्य-प्रणाली व कार्यनीति के परीक्षण का भी है। अपनी कार्य विधि की जांच कर लेना उचित है, अन्यथा आप किसी सरकारी आरोप की ओर बढ़ रहे हैं। शत्रु विवाद में राहत मिलेगी। कर्ज के पुनर्भुगतान का थोड़ा प्रबंध बाहर से करना पड़ सकता है। घरेलू कोई खट्टा वातावरण सप्ताहांत में उत्पन्न हो सकता है, जिसका निराकरण हो जाएगा। मिथ्या भाषण से दूर रहें अन्यथा यह कष्ट कारक सिद्ध हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता हो सकती है। किसी सम्पत्ति पर कोई विवाद हो सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो कार्य-प्रणाली में कोई कमी उजागर होगी।

मकर- इस सप्ताह स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की वृद्धि के लिए प्रयास करने होंगे। अपने आध्यात्मिक बल की वृद्धि के लिए ईश्वर सुमिरन का समय बढ़ाना आवश्यक है। मानसिक दुर्विचार आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं। अपनी असफलता के लिए किसी अन्य को दोषी ना ठहराएं, बल्कि अपनी कार्य-प्रणाली को सुधारें तो बेहतर होगा। अनावश्यक क्रोध का प्रदर्शन व्यर्थ है। इस समय आप लोगों के विचारों को सुनने की कोशिश करें। प्रियजनों की सलाह को उलाहना ना समझे, कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होने से थोड़ी तसल्ली मिलेगी और कलह पर नियंत्रण होगा। संतान को अनावश्यक आदेश न दें, ना टोंके, वे आपकी अवज्ञा कर सकते हैं। अपनी कमियों को ढूढ़ेंगे तो सम्भावित हानि या आक्षेप से बच सकते हैं। मित्रों के साथ विचार-विमर्श संतोषजनक रहेगा। अपनी कमजोरी को जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे तो समाधान प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी परंतु परिणाम बहुत सीमित ही प्राप्त होंगे। नीतिविरुद्ध कार्य तत्काल परिणाम दे सकते हैं। यदि नौकरी करते हैं तो प्रतिस्पद्र्धा अधिक रहेगी, योग्यता व कौशल का अधिक प्रदर्शन करना होगा।

कुंभ - इस सप्ताह दौड़-भाग अधिक रहेगी। एक प्रयास में काम नहीं होगा। एक ही काम के लिए दो या तीन प्रयास करने होंगे। खर्चा कुछ विशेष होगा। कहीं चोरी या नुकसान की भी सम्भावना है। सप्ताह मध्य के बाद अनुकूलता दिखने लगेगी। उन लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे समय नहीं मिल रहा था। अपेक्षित लोगों से पैसा भी प्राप्त हो सकेगा। अपनी योग्यता में वृद्धि के लिए कोई योजना बनाएंगे। कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। किसी सम्पत्ति के कारण विवाद हो सकता है। यदि भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का व्यापार है तो सरकारी नियमों या नीतियों की अनदेखी न करें। परिस्थिति के अनुरूप यदि योजना परिवर्तित करनी पड़े तो संकोच न करें। शत्रु विवादों में उलझने का उचित समय नहीं, थोड़ी प्रतीक्षा उचित होगी। कर्ज के मामले में गम्भीरता से काम लें, कोई अनुचित अनुबंध न करें। अपने व्यवहार की कमी को दूर कर लोगों से चतुराई से काम लें। यह समय मन के भावों को प्रकट करने का नहीं, अपितु विवेक से अपने कार्य साधन का है। राशि में स्थित गुरु से चंद्रमा की युति सप्ताह मध्य में अनुकूल परिणाम दे सकती है। कोई आय का नया अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो किसी भी तरह की जिद्द से दूर रहें।

मीन - आपके लिए यह सप्ताह उत्पादक सिद्ध हो सकता है। यदि रीति-नीति का सही उपयोग किया तो असम्भव भी सम्भव हो जाएगा। निवेश हेतु खर्चा करने से डरे नहीं। आमदनी का सदुपयोग परमावश्यक है। राशि स्वामी गुरु राशि से बारहवें धनु नवांश में है। यह कार्य वृद्धि का समय है। अपने सम्पर्कों का लाभ लेने की योजन बनानी होगी। योजना अभाव में परिश्रम व्यर्थ हो सकता है। सप्ताहारंभ में संतान की थोड़ी चिंता हो सकती है। आक्षेप भी सहना पड़ सकता है परंतु आप अभी इसकी प्रवाह किए बिना अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। अपने गुरु या उच्च सलाहकार से मिलना या सलाह लेना आपके लिए हितकारी होगा। घरेलू सुख-सुविधा पर खर्चा अतिरिक्त हो सकता है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। बुध वक्री होकर वृषभ राशि में आ रहे हैं। यह व्यापार की गति में कुछ बाधा कारक हो सकता है। साझेदारी में कोई नया नियम प्रतिपादित हो सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो अपनी जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही अपयश का कारण हो सकती है।