यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह खर्चीला और दौड़-भाग कराने वाला है। पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि के लिए अतिरिक्त श्रम करेंगे और खर्चा भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का समाधान खोजेंगे और करेंगे। सूर्य अब अनुकूल हैं और वरीष्ठजनों से तालमेल में सरलता अनुभव करंगे। संतान संबंधी विषयों पर ध्यान देंगे। इस सप्ताह विशेषत: आप स्वयं की सर्वाधिक सामथ्र्य को सम्हालेंगे और पुष्टिकरण पर ध्यान देंगे। अपनी अभिव्यक्ति को जितना स्पष्ट रखेंगे उतना फायदे में रहेंगे। चुनौतियों का दबाव कम होगा और आप अतिरिक्त मार्गों पर भी ध्यान दे सकेंगे। अपनी आय और व्यय का यथार्थता के धरातल पर परीक्षण करेंगे। कुछ प्रस्तावित पारिवारिक कार्यों को अभी टालने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य की जांच कराएंगे और निदान पर गम्भीरता से विचार करेंगे। ग्रहों में बुध व गुरु की निकटता प्रतिस्पर्धा उत्पन्न करेगी और आपको न्यूनतम लाभ पर भी निर्णय करना होगा। व्यावसायिक यात्रा के परिणाम अनुकूल रहेंगे। राशि स्वामी मंगल अब वृश्चिक नवांश में हैं, इसलिए निराशावादिता से मुक्त होकर साहस पूर्वक कुछ निर्णय लेने होंगे। मित्रों के साथ कुछ खटास अनुभव करेंगे, वहीं परिजनों का कोई उल्हाना भी सुनना होगा।

वृषभ - यह सप्ताह आपके लिए गम्भीर चिंतन और विचार पूर्वक निर्णय लेने वाला है। क्रियान्वित योजनाओं में हानि के कारण तलाश कर उन्हें दूर करने पर ध्यान देंगे। वरीष्ठजनों के आज्ञापालन में कोई गलती न हो इसका ध्यान रखें, वरना होता हुआ लाभ अपयश में बदल सकता है। राशि स्वामी शुक्र अब श्रवण नक्षत्र में हैं, मित्र-मण्डली के मध्य चेतन्यता रखें और सावधानी बरतें, अन्यथा कोई समस्या आ सकती है या किसी से कोई मन-मुटाव भी हो सकता है। प्रेम संबंधों में सर्वाधिक नाजुक समय चल रहा है, किसी तीसरे के कारण कोई कहासुनी या तर्क-वितर्क हो सकते हैं। पिताजी को कोई आपसे असुविधा हो सकती है, उन्हें वास्तविकता का परिचय देना होगा। व्यावसायिक रूप से आय-व्यय की गति बढ़ेगी। आमदनी होगी परंतु तत्काल उसका उपयोग भी होगा, बचत अभी सम्भव नहीं। कर्ज के भुगतान और किश्तों के पुनर्भरण में कुछ असुविधा हो सकती है।  अज्ञात विषयों संबंधी विचार शृंखला पर नियंत्रण कर क्रियान्विति की कोशिश कामयाब हो सकती है। सप्ताह मध्य में साझे या संधि के व्यापारिक मामलों में कुछ तर्क-वितर्क सम्भावित है। स्वास्थ्य में कुछ नरमी हो सकती है, कुछ दवाएं खानी पड़ सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार से थोड़ा चिड़चिड़ापन उभर सकता है। इस समय धन के लेन-देन में नैतिक मूल्यों का ध्यान रखें, अन्यता कोई बाधा आ सकती है।

मिथुन - यह सप्ताह नई योजनाओं व संकल्पों वाला है। किसी भी जिम्मेदारी को सावधानी पूर्वक ग्रहण करें और अपनी सामथ्र्य व भविष्य की सम्भावित कार्य-योजना को नजरंदाज न करें। कार्यों में व कार्य-पद्धति में व्याप्त ठहराव अब हटने लगेगा। विवेक पूर्वक अपनी राह आसान करने का प्रयास करेंगे। आमदनी के नए अवसर प्राप्त होंगे। आमदनी भी होगी और भविष्य के लिए कोई आश्वासन भी प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वाभाव में बदलाव होगा और दृढ़ता के साथ योजना का क्रियान्वयन करेंगे। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अटके चल रहे कार्यों को पूरा करेंगे। व्यावसायिक लाभ के किसी मामले में स्पष्ट प्रतिक्रिया देनी होगी। कुछ लोगों के प्रति उदारता प्रकट कर लाभ से परे आप निर्णय लेंगे। अधिकाधिक लोगों से मेल-मिलाप बढ़ाएंगे। राशि स्वामी बुध अब उदित हैं पंरतु वक्री चल रहे हैं। अपनी व्यक्तिगत जीवनचर्या को सांचे में ढालना अनिवार्य है अन्यथा यह समय पुन: नहीं मिलेगा और कार्यभार से तनाव में आ जाएंगे। रिश्तों को साधने में आदर्शों की अवहेलना न करें। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। बाहर के शहरों या विदेश से कोई व्यावसायिक प्रस्ताव आ सकता है, उसे गम्भीरता से लें। राशि से अष्टम अभी भी कई ग्रह हैं, इसलिए कुछ-कुछ बाधा या अवरोध बने रहेंगे परंतु दृढ़ता से प्रयास किए तो गतिशीलता बनी रहेगी।

कर्क- यह सप्ताह अपनी कमियों व गलतियों को सुधारने वाला है। व्यक्तिगत जीवन में और कार्य-व्यवसाय में ईमानदारी से आत्मनिरक्षण आवश्यक है। जरा सी चूक 'राई का पहाड़Ó बन सकती है। प्राप्त आय का सुव्यवस्थित और समुचित प्रयोग हो इसमें चातुर्य से काम लें। यदि पारिवारिक विषयों से ऊपर उठकर व्यावसायिक नीति परक परिश्रम बढ़ाएंगे तो यश-प्राप्ति अवश्य रोगी। स्वयं कुछ करने का मानस बनाएंगे तो सहयोग व मदद भी मिलेगी। सहयोग की प्रतिक्षा में कार्यारम्भ रोका तो उचित परिणाम नहीं मिलेगा। अपनी व्यस्तता को लक्ष्य केन्द्रित करना होगा। किस-किस को प्रसन्न करेंगे, सभी को साधना सम्भव नहीं इसलिए आवश्यक रिश्तों व संबंधों पर ज्यादा ध्यान दें, अन्य को छोड़ दें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ कुछ प्रतिस्पर्धा अनुभव करेंगे, आत्म-सम्मान पर बात भी आ सकती है। स्वाभाविक आवेग को नियंत्रित कर तीखी व स्पष्ट प्रतिक्रिया से बचें तो घटनाएं निकल जाएंगी और आप सुरक्षित रहेंगे, तटस्थ रहें तो अच्छा होगा। पुराना बाकी चल रहा धन प्राप्त होगा। नौकरी पेशा हैं तो उत्साह बढ़ेगा। कार्यों की प्रशंसा होगी, सहयोग बढ़ेगा। प्रेम-संबंधों में गति बढ़ेगी। कोई मिथ्या आरोप उत्पन्न होगा, जिसका निराकरण भी तत्काल हो जाएगा।

सिंह- यह सप्ताह बेहद जिम्मेदारीपूर्ण है। लापरवाही किसी भी विषय में घातक या हानिकारक सिद्ध हो सकती है। समस्या को टालने या उससे दूर हटने की अपेक्षा सामना करेंगे तो कोई निराकरण अवश्य प्राप्त होगा। कोई कानूनी गलती न हो इसका पूरा ध्यान रखें। राशि के स्वामी अब थोड़े अनुकूल हैं और आवश्यक सहयोग या सलाह प्राप्त हो सकती है। राशि से छठा भाव अभी समृद्ध है, स्वास्थ्य की कमजोरी को स्वयं पर प्रभावी  न होने दें। विवादित मामलों में किसी की मध्यस्थता आपके लिए हितकारी हो सकती है। गुरु अब उदित हो गए हैं, इसलिए अपनी रक्षा व उन्नति के प्रयास बढ़ाने का समय है। यद्यपि गति थोड़ी मंद रह सकती है परंतु देर से ही सही सफलता अवश्य मिलेगी। कोई पारिवारिक यात्रा हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। तात्कालिक पर्याप्त लाभ की सम्भावना नहीं परंतु प्रयासों की तीव्र रखना होगा। कार्य प्रणाली व कार्यक्षेत्र में उत्पन्न विसंगति को दूर करने का प्रयास हितकारी रहेगा। इस समय विद्वानों की सलाह से काम करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी अपने स्तर पर सहयोग कर सकते हैं। किसी गुप्त मार्ग या सट्टे आदि में फंसने की गलती न करें। सप्ताहारंभ जितना कठिन है सप्ताहांत उतना ही राहत देने वाला है। व्यक्तिगत संबंधों को निभाने में मितव्यता बरतें।

कन्या - यह सप्ताह अतिसंवेदनशील है। कार्य-व्यवसाय में हानि की रोकथाम के सर्वविध उपाय करने होंगे। सरकारी कार्यों में बाधा और अवरोध उत्पन्न होंगे। राशि के स्वामी बुध वक्री हैं और राशि से छठे सूर्य व आठवें मंगल चल रहे हैं। स्वविवेक और चातुर्य का प्रयोग अपको सुरक्षा दे सकता है। आर्थिक लेन-देन में सीमाओं का उलंघन न करें। किसी लेन-देन पर कानूनी बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा, मानसिक तनाव कुछ रह सकता है। पुराने संबंधों से मदद प्राप्त की जा सकती है। संतान के जीवन में चल रही स्वास्थ्य व शैक्षणिक बाधाओं का समाधान हो सकेगा। कोई नया आय वर्धक प्रस्ताव आ सकता है या प्राप्त किया जा सकता है। किए गए कार्यों के भुगतान प्राप्ति में कुछ कटौती सम्भावित है। इस समय आपको बिगड़े कार्यों की चिंता किए बिना भविष्य की योजनाओं पर आगे बढ़ाना चाहिए। कार्य-प्रणाली में चल रही अनियमितता पर ध्यान केन्द्रित कर सुधार करेंगे। दूसरों के भरोसे छोड़े गए कार्यों में हानि व सिवा कुछ नहीं, हर कार्य पर स्वयं की दृष्टि रखनी होगी। अपनी स्वाभाविक बुराई अब भी दूर नहीं की तो बड़ी कामना न रखें। नौकरी करते हैं तो अपने सद्व्यवहार से लोगों को अनुकूल कर विश्वास में लेना होगा।

तुला - यह सप्ताह उतार-चढ़ाव पूर्ण है। व्यावसायिक ऊंच-नीच देखने को मिलेगी। व्यावसायिक अनुबंधों में कुछ परिवर्तन सम्भावित है। राशि स्वामी अब अस्त हैं। व्यक्तिगत मनोकामनाओं व अभिलाषाओं से दूर तात्कालिक परिस्थिति अनुरूप कुछ सोचना होगा। कार्य प्रणाली में संशोधन आवश्यक है। किसी अन्य विकल्प पर भी ध्यान देना होगा। तात्कालिक अवसर पर अधिक ध्यान देकर आर्थिक संतुष्टि प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा रहेगी, तत्काल समाधान हेतु दवा खाएंगे। कार्यक्षेत्र में तकनीकी तंत्र को सुधारेंगे और वृद्धि करेंगे। सरकारी काम बन सकते हैं। अधिकारियों से मेल-जोल का फायदा ले सकते हैं। कार्यावसरों की प्राप्ति हेतु दौड़-भाग सम्भावित है। चतुर्थेश शनि अभी नीच नवांश में हैं और घरेलू परिस्थितियाँ थोड़ी चिंता कारक हो सकती हैं। किसी अचल-सम्पत्ति या भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना सकते हैं। राशि से पंचम सूर्य नए लाभ का मार्ग प्रशस्त करेंगे। कुछ निजी रिश्तों में खटास अनुभव करेंगे परंतु उनकी अभी आप परवाह नहीं करेंगे। उन लोगों को तलाशेंगे जिनका आपने सहयोग किया और उन्हें व्यावहारिक रूप से परखेंगे। अपने काया-कल्प पर खर्चा करेंगे। कर्ज संबंधी उलझन को दूर करने का प्रयास करेंगे। संतान की किसी गतिविधि पर आपत्ति प्रकट करेंगे।

वृश्चिक - यह सप्ताह सहयोग ले-देकर कार्यों को सम्पादित करने का है। व्यर्थ के अहंकार में अपना काम न बिगडऩे दें। समय आने पर छोटों की भी मिन्नत करनी पड़ती है, इसका ध्यान रखें। घर-परिवार में सामंजस्य ही बिठाना उचित है, यदि स्वयं को नियंत्रित न रख सके तो बात बिगडऩा तय है। संतान के कार्यों में कुछ अवरोध भी आ सकते हैं। कर्मचारियों से मंत्रणा अभी परम आवश्यक है, तभी आपका भ्रम दूर हो सकता है। राशि स्वामी अभी वृश्चिक नवांश में हैं और कर्ज के पुनर्भुगतान में सरलता आएगी। विवादित चल रहे मसलों में समझौते हो सकते हैं। छोटे भाई-बहन को कष्ट या पीड़ा हो सकती है। जीवनसाथी को अभी सांत्वना देकर संतुष्ट रखना होगा। व्यावसायिक संबंधों में आपको कुछ कठोरता प्रकट करनी होगी, तभी असुविधा पर अंकुश सम्भव है। राशि से चौथे सूर्य अब सरकारी काम-काज में अनुकूलता लाएंगे। वरीष्ठजनों से तालमेल बढ़ेगा, वे आपकी बात सुनने व समझने की चेष्टा करेंगे। जीवन में जो एक ठहराव सा चल रहा था, उसमें गति आएगी। पुराने छूटे हुए अवसर पुन: प्राप्त हो सकते हैं। कर्ज के लेन-देन संबंधी कार्यों में चल रही विसंगति दूर हो सकती है। मित्रों पर अधिक भरोसा न करें, वे असहयोग प्रकट कर सकते हैं। सप्ताहांत में अनिच्छा से कोई यात्रा हो सकती है। नौकरी करते हैं तो जिम्मेदारी बढ़ेगी, कार्यभार बढ़ेगा और आप पर विश्वास बढ़ेगा।

धनु - इस सप्ताह उत्साह में वृद्धि होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिन कार्यों में भय व्याप्त हो रहा था, उनमें कोई सरल मार्ग दिखाई देगा। लोग आपके हित में बात करेंगे। सहयोग प्रकट करेंगे। राशि स्वामी गुुरु अब उदय हो गए हैं। घर-परिवार में माहौल सुधरेगा। कार्य-प्रणाली में सुधार हो सकेगा। कुछ नए विषयों या अवसरों पर चिंतन करेंगे। आर्थिक गणित अब सम्हलने लगेगी। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। शत्रुओं या विरोधियों से सावधान रहें, वे आपको फंसाने हेतु कोई प्रलोभन प्रकट कर सकते हैं। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय में बाधा आएगी। संतान का मनोबल बढ़ेगा और वे कुछ सकारात्मक निर्णय करेंगे। बहुत कुछ निर्णय आपको स्वविवेक से लेने में ही फायदा होगा। व्यावसायिक साझेदारों या संंबंधों से वार्ता तेज करने का फायदा मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और बड़ा जोखिम लेने की कोशिश करेंगे। योजनाओं के क्रियान्वयन का समय आ रहा है परंतु न्याय-संगत प्रक्रिया अपनानी होगी। यदि नौकरी करते हैं तो योग्यता के प्रदर्शन का समय है, जितनी दक्षता से कार्य करेंगे, उतना ही फायदा होगा।

मकर - यह सप्ताह आत्म केन्द्रित होकर परिस्थितियों पर नियंत्रण करने का है। वातावरण बदल रहा है। आपकी सोच में सकारात्मकता बढ़ेगी। अनावश्यक कार्यों का बोझ कम होगा।  आर्थिक दबाव से राहत मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा परंतु उनकी कुछ शर्तें माननी होगी। अपनी वाणी या वक्तव्य में यथार्थ से बाहर जाकर प्रतिक्रिया न हो जाए इसका भी पालन करें। किसी पर भी सहसा व सीधा भरोसा न करें, वास्तविक स्थिति का स्वयं आकलन करें। राशि स्वामी अभी नीच नवांश में हैं और बिना विचारे दुस्साहस में कोई निर्णय न करें। किसी झूठी बात पर घर में बवाल हो सकता है, जो कि कुछ दिन रह सकता है। संतान को कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपका समय और धन दोनों नष्ट होगा। कोई मनवांछित यात्रा निरस्त करनी पड़ सकती है। कर्ज के पुनर्भुगतान में थोड़ी असुविधा रहेगी, परंतु स्वयं का धन प्राप्त होने में कुछ राहत मिलेगी। यह सप्ताह तर्क-वितर्क से परिपूर्ण है, सो आप ईमानदारी से जितनी जानकारी और तैयारी रखेंगे उतना ही ठीक होगा। अधूरे कार्य पूरे करेंगे। नौकरी करते हैं तो कुछ बाधाओं का सामना करेंगे। समय पर कार्य पूर्ण हो पाना एक चुनौती सी रहेगी। सहकर्मियों के बर्ताव व निंदा से हताहत होकर अपना स्वभाव न बिगाड़े, न ही कार्य प्रभावित होने दें।

कुंभ - यह सप्ताह अपने आर्थिक लेखा-जोखा को दुरुस्त करते हुए भविष्य के लिए सुरक्षित योजना निर्माण का है। कोई कानूनी गलती चल रही है तो उसे तत्काल ठीक कर लेना उचित है, संकट की प्रतीक्षा उचित नहीं। स्वयं के आचरण व व्यवहार को नियंत्रित कर शुद्धिकरण आवश्यक है। जीवनसाथी की प्रसन्नता हेतु वह निर्णय भी लेंगे, जो शायद आपको पसंद न हो। परिवार के विषय में व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर सोचना होगा। मित्रों के सहयोग से कोई लाभकारी कार्य-व्यापार का अवसर प्राप्त हो सकता है। माता को कुछ स्वास्थ्य संबंधी बाधा हो सकती है। संचित पूंजी को बचाने का प्रयास विफल होगा, किसी कारणवश संचित निधि का उपयोग करना पड़ सकता है। धार्मिक पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने की इच्छा प्रबल होगी। राशि से बारहवें श्रवण नक्षत्र में चार ग्रहों की युति आमदनी कम खर्च अधिक का योग बनाए रखेगी। सावधानी से निर्णय अपेक्षित है। मेहनत के अनुरूप सफलता व लाभ में कुछ कमी रहेगी, परंतु मन को संतोष करना होगा। राशि से चतुर्थ सूर्य नीच नवांश में हैं, सरकारी नियमों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो मान-सम्मान बढ़ेगा, आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। अधीनस्थ वर्ग का लाभ लेकर अधिकारियों के समक्ष अपनी श्रेष्ठता प्रकट करने का अवसर प्राप्त होगा।

मीन - यह सप्ताह व्यावसायिक पारिवारिक घटनाक्रमों को धैर्य पूर्वक साधने का है। व्यावसायिक रूप से गतिशीलता बढ़ेगी। कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक संशयग्रस्त मामलों में कठोरता का प्रदर्शन आवश्यक होगा। पुराना कोई भुगतान प्राप्त होगा। शत्रु विवादों में समझौते का प्रस्ताव सामने आएगा। निजी आकांक्षा व आवश्यकता को अभी नियंत्रित रखें और जिन कारणों से मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं, उनका समाधान करें। नए लोगों से मिलना-जुलना होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। नई औषधि या चिकित्सा प्रणाली को प्रयोग में लेंगे। सरकारी किसी बाधा का समाधान खोजने हेतु अन्य सम्पर्क सूत्र तलाशेंगे। कर्ज के मामले में कोई नई रणनीति अपनाएंगे। घर के बाहर कोई खान-पान का कार्यक्रम बनाएंगे। पत्नी-बच्चों के साथ अधिक नजदीकी बनाएंगे, उनकी प्रसन्नता हेतु कुछ अलग करेंगे। लाभेश शनि नीच नवांश में हैं। कुछ उलझे हुए मामलों के निस्तारण हेतु अतिरिक्त धन खर्च करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो अनावश्यक ज्ञान बांटने की गलती न करें, अपना कार्य साधन पहली आवश्यकता रखें, अन्यथा आपका शस्त्र आपको ही घातक हो सकता है।