Breaking news
यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।
मेष - यह सप्ताह जीवन-संघर्ष को नई दिशा देने वाला है। स्वास्थ्य का पाया थोड़ा कमजोर रहेगा परंतु उसके उचित निदान की ओर बढ़ेंगे। सप्ताह मध्य के बाद व्यावसायिक कार्यक्रमों पर अधिक ध्यान देंगे, रुके हुए कार्यों को साधने का प्रयास करेंगे। भाग्य वृद्धि के नए अवसर प्राप्त होंगे, धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, धार्मिक यात्रा करेंगे। अपने आस-पास के लोगों से अधिक कमाने व आगे निकलने की जिद्द बनी रहेगी। कुछ अलग दिखने व करने की चेष्टा करेंगे और इन दिनों को सार्थक बनाने हेतु कोई जोखिम भी लेंगे। निजी जीवन में चल रही विपरीत गतिविधियों से बाहर आने के लिए त्याग और समर्पण के लिए तैयार रहेंगे। सप्ताह के अंत में व्यावसायिक जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन करना शुरु करेंगे। पारिवारिक जीवन की कुछ कठिनाइयों का सामना करेंगे और यथासम्भव निदान का प्रयास करेंगे। आपके राशि स्वामी मंगल अब मार्गी हो गए हैं तो स्वास्थ्य में सुधार होगा, रिश्तों में चल रही कड़वाहट कम होगी। व्यर्थ की दौड़-भाग से राहत मिलेगी। खर्च अब नियंत्रित होने लगेंगे। आय वृद्धि के लिए नए सूत्र खोजेंगे।
वृषभ - यह सप्ताह अपेक्षाकृत कठिनाईपूर्ण है। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अपना हित साधने के लिए कुछ भी शर्र्त मानने को तैयार रहेंगे। संतान संबंधी किसी समस्या पर अपना ध्यान केन्द्रित करने का प्रयास करेंगे। कर्ज संबंधी कोई फेरबदल करने का प्रयास होगा परंतु पूर्ण सफलता मिलना कठिन है। साझेदारी का व्यवसाय है तो कोई विशेष नीति का प्रयोग करना होगा। अपनी कार्यशैली में बदलाव की आवश्यकता महसूस करेंगे और कोई नए मार्ग पर रुचि रखेंगे। किसी भी तरह आर्थिक मदद पाने में सफल हो जाएंगे। इस सप्ताह धैर्य से सोच-विचार कर निर्णय लेने होंगे, तभी तनाव कम हो सकता है। शत्रु विवाद पुन कोई उभर कर सामने आ सकता है। आपके राशि स्वामी अभी नीच राशि में हैं और चतुर्थेश सूर्य भी नीच राशि में हैं। यह समय रिश्तों को सम्हालकर चलने का है, कोई पारिवारिक या व्यावसायिक संबंध बिगड़े नहीं इसका निजी स्तर पर पूर्ण प्रयास करना होगा। किन्हीं लोगों का जवाब नहीं मिल पाने से बैचेनी सी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। परिश्रम भी अधिक करना होगा। दैनिक आय में कुछ कमी होगी।
मिथुन - यह सप्ताह जीवन-संघर्ष और परिश्रम से पूर्ण रहेगा। आय के नए अवसरों से पूर्ण लाभ हेतु नए संकल्प और कार्य-कौशल का परिचय देना होगा। व्यावसायिक यात्रा करेंगे। एक के साथ दूसरा कार्य भी साधेंगे। नए व्यावसायिक संबंध बनाएंगे, उनसे लाभ होगा। इस सप्ताह से आपके जीवन से अनुकूल बातें आना आरम्भ होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिजनों पर चल रहे संकटों का समाधान होगा। शनि देव की आठवीं ढैया चल रही है परंतु वे स्वराशि में हैं, इसलिए कष्ट और अवरोध बने रहेंगे परंतु ऐसी कोई बात नहीं होगी जिससे काम रुक जाए। व्यावसायिक कार्यों में लाभ भी होगा, सम्मान भी मिलेगा। आप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की पूर्ण तैयारी में रहेंगे। सहयोगियों से दृढ़ता से कार्य लेना होगा। इस सप्ताह दूसरे शहरों या विदेशों से आर्थिक लाभ हो सकता है या बाहर के लोगों से सम्पर्क स्थापित करेंगे। आपके राशि स्वामी बुध अब उदय हो गए हैं, व्यक्तिगत बाधाएं और समस्याएं अब कम होने लगेंगी। साझेदारी में बहुत ही चेतन्यता के साथ सावधानी पूर्ण निर्णय करने होंगे। नौकरी करते हैं तो अब कुछ बाधा कम होगी, सहयोग मिलेगा। कार्य की गति भी बढ़ेगी। बाहरी आय बढ़ेगी और उसका सदुपयोग तत्काल कर लेंगे।
कर्क- यह सप्ताह अपने प्रबंध कौशल के पूर्ण प्रयोग के लिए प्रेरित करने वाला है। अपनी सकल सामथ्र्य और ऊर्जा का प्रयोग दो तरफा करेंगे। एक तरफ तो कार्य-व्यवसाय में अधिक लाभ लेने की चेष्टा होगी, वहीं दूसरी तरफ पारिवारिक अशांति को नियंत्रण में लेकर शांति स्थापित करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में चल रहे गतिरोध को सम्हालने में स्वयं के स्वभाव और जीवनचर्या में परिवर्तन को स्वीकार कर लेना अभी हित में रहेगा। कर्ज का भार बढ़ेगा। कोई नया कर्ज भी लेंगे। नई व्यावसायिक साझेदारी में उस पर भरोसा करेंगे, जिसके विषय में आपकी अच्छी राय नहीं रही। कागजी सामथ्र्य को पुष्ट व मजबूत रखेंगे, तभी रक्षा हो सकेगी। संतान को लेकर कोई चिंता सी रहेगी। कार्यों में उचित-अनुचित का ध्यान रखना अति-आवश्यक है, क्योंकि कोई कानूनी गलती हो जाना सम्भावित है। स्वास्थ्य लाभ हेतु किसी नई विधि को उपयोग में लेंगे, दवाएं बदलेंगे। नौकरी करते हैं तो कार्य-भार बढ़ेगा, सहकर्मियों के साथ चातुर्य पूर्ण व्यवहार अपनाकर उनसे सहयोग लेना होगा, दैनिक आय में बहुत प्रयास के बाद बस थोड़ी ही बढ़ोत्तरी होगी।
सिंह - यह सप्ताह जीवन में नई दिशा और नई प्रेरणा लेकर आ रहा है। कार्य-प्रणाली में परिवर्तन आवश्यक है, परिवर्तन नहीं किए तो वांछित लाभ में कटौती सम्भव है। मित्रों व बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा। वे आपके कार्य-साधन में सहयोग करेंगे। परस्पर आक्षेपों या उलाहनों का समाधान होगा। भूमि-भवन या जमीन-जायदाद संबंधी मामलों को अभी टाले रखना ही उचित है। संतान की तरफ से अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। शत्रु विवाद है तो अभी उनमें समझौते का रास्ता खोजने का प्रयास करें। यात्राओं के कारण दिनचर्या बदलेगी व दैनिक काम-काज व यात्रा में उचित तालमेल बनाने में सफल रहेंगे। काम-काज की गुणवत्ता व कार्य-विस्तार पर अधिक ध्यान देंगे। व्यावसायिक कार्यों के कारण अधिक भाग-दौड़ और यात्राएं सम्भावित हैं। प्रति-दिन कुुछ न कुछ विशेष होगा। पारिवारिक रिश्तों में नया स्वरूप प्रकट होगा। स्वास्थ्य में आराम मिलेगा पंरतु किसी अन्य परिजन के स्वास्थ्य के प्रति चिंता बढ़ेगी। कर्ज प्राप्ति के प्रयास तेज करेंगे। कोई नया कर्ज लेंगे। नौकरी करते हैं तो वरिष्ठजनों की नाराजगी अब दूर होने लगेगी। आपकी कार्य-परायणता का विकास होगा। निजी-जीवन में कठिनाइयों का समाधान होने लगेगा। सप्ताह अंत में कोई व्यावसायिक बाधाएं रहेंगी, जिनका समाधान कठिनता से होगा। दैनिक आय में थोड़ी बढ़ोत्तरी सम्भव है।
कन्या - यह सप्ताह अपेक्षाकृत अनुकूलतापूर्ण रहेगा। पिछली कठिनाइयों का निराकरण होने लगेगा। राशि स्वामी बुध अब अनुकूल हैं, उदय हैं। लाभकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का अब उचित समय आ रहा है। रुका हुआ धन प्राप्त होने लगेगा। पारिवारिक मामलों में शांति आएगी। यद्यपि आपकी वाणी का रूखापन कोई तीखी प्रतिक्रिया के उत्पन्न होने का कारण बनेगा। भाई-बहनों को कुछ कष्ट सम्भावित है। मित्रों से सहयोग और मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप बढ़-चढ़ कर दान करेंगे। किसी अवसर पर अपने पूर्वजों का स्मरण कर, यश-प्राप्ति का प्रयास करेंगे। सीमित साधनों के साहरे अतिरिक्त लाभ प्राप्ति का उपक्रम करेंगे, सफल भी रहेंगे। इस सप्ताह से आय का स्तर बढऩा आरम्भ होगा। साझेदारी में किसी बात पर सहमति-असहमति सी रहेगी परंतु भावी उन्नति के लिए दूसरों की बात मानना अभी आपके हित में ही है। यह सप्ताह अनुभव कराने वाला है। यथोचित मार्ग-दर्शन भी प्राप्त करेंगे। आजीविका क्षेत्रों में कुछ नया जोड़ेंगे। नए संसाधनों के विषय में विचार करेंगे। दैनिक आय थोड़ी सी बढ़ेगी परंतु श्रम अधिक होगा।
तुला - यह सप्ताह भावी जीवन में उन्नति के लिए श्रेष्ठ व सुदृढ़ योजना बनाने का है। किसी भी अवसर को कमजोर समझना गलती हो सकती है। आमदनी बढ़ेगी। कार्यावसरों की सीमितता रहेगी। छोटी-छोटी यात्रा में कई जगह से धन लाभ होगा। स्वयं की स्वाभाविक नकारात्मकता से बाहर आने का प्रयास करेंगे। जिनसे व्यावसायिक वार्ता करने में संकोच हो रहा था, उनसे वार्ता होगी। राशि स्वामी अब अनुकूल हो रहे हैं। जिसका असर निजी जीवन पर आयेगा। पारिवारिक रिश्ते अब सुधरेंगे। मंगल अभी भी आपकी राशि के प्रतिकूल हैं। स्वभाव में बात-बात पर तनाव आना या कामकाज में तेजी दिखाई देगी। जल्दबाजी में दूरदर्शिता का त्याग संभावित लाभ से वंचित कर सकता है। सप्ताहांत में कुछ विशेष घटनाक्रम होंगे, जिनका लाभ भविष्य में होगा। अपनी नैतिकता बनाये रखें और कर्तव्यों की अनदेखी न करें, इससे छवि खराब हो सकती है, जिससे लोगों की आपके विषय में राय बदल सकती है। कार्यों में रचनात्मकता रखेंगे तो लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नौकरी करते हैं तो अधिक कौशल और दक्षता के साथ काम करना होगा। दैनिक आय सीमित होगी, परंतु रुका हुआ पैसा आयेगा।
वृश्चिक - यह सप्ताह आय-व्यय में संतुलन बनाकर कार्य संपादन करने वाला है, नहीं चाहते हुए भी और विरोध के बावजूद भी खर्चा करेंगे, बाहर से धन -प्रबंध भी करेंगे। किसी भी तरह की जोखिम या भावावेश में आकर बड़प्पन पाने के लिए कोई निर्णय ऐसा न करें, जिसे निभा पाना कठिन हो। काम-काज पर नियंत्रण के लिए यात्राएँ करेंगे। परिचित लोगों के सहारे नये लोगों से रिश्ते बनाएंगे। सप्ताह मध्य के उपरांत कार्यशैली व जीवन शैली में गुणात्मक परिवर्तन आने लगेंगे। घरेलू और बाहरी सहयोग व समर्थन का प्रतिशत बढऩे लगेगा। अब शनि व बृहस्पति अनुकूल हो रहे हैं व शनि-मंगल व गुरु का भाग्य स्थान पर प्रभाव बढ़ रहा है। कार्य क्षेत्रों में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। आय-वृद्धि की योजनाओं का क्रियान्वयन अब प्रारंभ हो सकेगा। बाहरी शहरों या विदेश से काम-काज बढ़ेगा, आय भी बढेगी। नौकरी करते हैं तो अतिरिक्त कार्य भी संभालना पड़ेगा, जिसका कोई लाभ अभी नहीं मिलेगा। संतान को लेकर चल रही चिन्ता का समाधान खोज सकेंगे। स्वास्थ्य लाभ हेतु पुनर्विचार करेंगे, कोई अन्य रास्ता अपनाएंगे।
धनु - यह सप्ताह जरूरी और आवश्यक व आयवर्धक कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित करेगा। समय-बद्धता का पालन न किया तो संभावित लाभ से हाथ धोना पड़ सकता है। व्यर्थ की यात्राओं व लापरवाही पर नियंत्रण रखें अन्यथा जग-हंसाई के पात्र बन जाएंगे। अपनी कार्य- परायणता बनाये रखकर बाहरी सहयोग से जरूरी काम बना सकते हैं। कर्ज के पुनर्भुगतान में राहत मिलेगी। सरकारी अधिकारी वर्ग से कार्य-साधन में सुविधा बनेगी। यह सप्ताह विशेष कार्यावसरों पर अधिक ध्यान देने का है। नये कार्यों में न केवल धन-प्रबंध की आवश्यकता होगी, अपितु कर्ज के स्वरूप परिवर्तन के बारे में सोचेंगे। नौकरी करते हैं तो वरिष्ठजनों की राय आपके प्रति बदलेगी, वे आपको प्रोत्साहित करेंगे। स्वाभाविक रिश्तों की कटुता को अभी भूले रहना ही श्रेयस्कर है। राशि स्वामी गुरु अब राशि बदल रहे हैं। किसी भी रिश्ते को खराब करना घातक ही होगा। अहंकार में आकर, मौके की नजाकत को नजरंदाज न करें। दैनिक आय प्रयासों से सुधारी जा सकती है। स्वास्थ्य में हल्की सी गिरावट महसूस होगी।
मकर : यह सप्ताह अपने कार्यतंत्र पर ध्यान देने का है। परिस्थिति अनुरूप स्वयं को परिपुष्ट करना होगा और संसाधनों पर भी ध्यान देना होगा। खर्चों वाले कार्यावसर प्राप्त होंगे, जिनमें निवेश अधिक है, परन्तु उनसे लाभ भी अधिक होगा। व्यक्तिगत जीवन में चल रही कमियों पर अधिक ध्यान न देकर, कार्यक्षेत्र की संभावनाओं पर केन्द्रित रहना होगा। अपनी रीति-नीति में परिवर्तन कर अधिक लाभ ले सकते हैं। झूठ इतना ही बोलें, जो सम्भाला जा सके, अन्यथा पकड़े जायेंगे और छवि खराब होगी। पूजा-पाठ का क्रम भंग न हो वरना कोई आफत बिना बुलाये आ जायेगी। नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों से अधिक जागरूक और निष्ठावान बने रहने की जरूरत है, अन्यथा आपका हित किसी ओर को हस्तांतरित हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा रहेगी। एक-दो दिन कम खाकर गुजारने होंगे। यदि वचन की पालना में लापरवाही की तो परिवार में भूचाल आकर ही रहेगा। जीवनसाथी के साथ उनकी बातों पर समझौता करने के अलावा अन्य कोई मार्ग आपके पास अभी नहीं है।
कुंभ : यह सप्ताह पराजय को जय में कैसे बदलें, इस पर विचार करने का है। योग्यजनों की सलाह और मागदर्शन प्राप्त करके काम करने में ही भलाई है। भाग्य वृद्धि में व काम-काज में आ रही अड़चनें अब हटने लगेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक अंतद्र्वंद्व को सम्भालकर उसका निराकरण करेंगे। धन प्रबन्ध को लेकर चल रहा प्रयास सफल सिद्ध हो सकता है। कहीं कर्ज का मामला अटक रहा है तो वह काम बन सकता है। किसी अचल सम्पत्ति के विक्रय की योजना बन सकती है। नौकरी करते हैं तो उन्नति के अवसर आएंगे। व्यावसायिक रूप से उन्नति की राह मिलेगी। साझेदारी में चल रहे मतभेद अब दूर होंगे। संतान के कार्य व प्रयासों से प्रसन्नता मिलेगी। कर्मचारियों में चल रही अनबन दूर होगी और उनका हित साधन करेंगे। तत्काल लाभ के अवसर का पूरा लाभ ले सकेंगे। भाग्येश शुक्र अब अनुकूल हो रहे हैं। यह बाहरी शहरों से या संस्थाओं से लाभ का संकेत है। कार्य-प्रणाली में कोई चूक न हो, इसका ध्यान रखें, इसका बड़ा हर्जाना भरना पड़ सकता है।
मीन : यह सप्ताह सम्पूर्ण कौशल का प्रदर्शन कर, रीति-नीति के साथ तीव्रता से कार्य संपादन का है। येन-केन-प्रकारेण अपने व्यावसायिक कार्यों को साधने पर ही ध्यान केन्द्रित करें। पारिवारिक माहौल अब बदलने लगेगा, परिजन, आपकी बात सुनने लगेंगे। कुछ नसीहत देना और आर्थिक मामलों में परिजनों को अवगत करा देना अभी अतिआवश्यक है। शत्रु पक्ष का दबाव अब कम होने लगेगा। राशि में चल रहे मंगल अब मार्गी हो गए हैं। नाराज चल रहे अधिकारियों से वार्ता सुलभ होगी। साझेदारी में किसी विवादित मामले का समाधान किसी मध्यस्थ व्यक्ति के द्वारा हो सकेगा। व्यावसायिक संबंधों में आपकी स्थिति को समझा जायेगा और उदारता के साथ आप पर लोग भरोसा करेंगे। सप्ताहारंभ में भाग्य स्थान में नीच के चन्द्रमा हैं। जरूरी काम सप्ताह मध्य तक टाल सके तो बेहतर होगा। घर की स्त्रियों का उलाहना सुनने को मिलेगा। शारीरिक, थकान व कमजोरी कार्यों में बाधक रहेगी, परन्तु आप अभी इसकी परवाह नहीं करेंगे। आय वृद्धि के लिए किसी अनुचित मार्ग का सहारा न लें, यह हानिकारक हो सकता है। नौकरी करते हैं तो चुनौतीपूर्ण समय है, अपनी दक्षता को प्रकट करना ही होगा। पारिवारिक व निजी समस्याओं से ध्यान हटाकर काम करना अधिक आवश्यक है।
DON'T MISS
DON'T MISS
रेटिंग में हेरफेर को लेकर बार्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है टाइम्स नेटवर्क
पश्चिम बंगाल  /   5 hours ago
नेताजी के मन में भगवान राम के लिए श्रद्धा का भाव था: शुभेंदु अधिकारी
दिल्ली  /   5 hours ago
गलवान के नायक कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र से सम्मानित किया गया
पश्चिम बंगाल  /   5 hours ago
बंगाल की प्रमुख हस्तियों ने "फासीवादी ताकतों" के उभार की आलोचना की
दिल्ली  /   6 hours ago
ये असाधारण लोग दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं : मोदी
दिल्ली  /   6 hours ago
रेटिंग में हेरफेर को लेकर बार्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है टाइम्स नेटवर्क
उत्तर प्रदेश  /   12 days ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   12 days ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   12 days ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   4 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   5 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   3 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   5 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
राजस्थान  /   2 months ago
कोरोना संकट: महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में नाइट कर्फ्यू, मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना
दिल्ली  /   13 hours ago
Republic Day Parade: ट्रैक्टर रैली के रुट और टाइम पर बवाल| 2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   13 hours ago
पराक्रम दिवस: PM मोदी की मिशन बंगाल| ममता बनर्जी की पदयात्रा| 6PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   2 days ago
PM मोदी का मिशन असम|भूमिहीनों को PM मोदी की सौगात| 2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   2 days ago
CWC MEETING: बागियों पर भड़के अशोक गहलोत|6PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   3 days ago
CWC MEETING: PM मोदी पर क्या बोलीं सोनिया गांधी?| 2PM Bulletin @NationalDuniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
 National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731