ओडिशा: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नब दास हत्याकांड और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भुवनेश्वर में भाजपा युवा मोर्चा ने ओडिशा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

कल भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विधानसभा की तरफ जाने से रोकने पर उन्होंने पुलिस पर हमला किया। पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकी गई। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त की गई। इसमें हमारे एक ACP समेत 21 पुलिसकर्मी घायल हुए: पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी, भुवनेश्वर