नवादा ,26 अप्रैल(हि. स.)।रसोई गैस के पाईप में रिसाव से शुक्रवार को घर में आग लग गई। घर में मौजूद लोग तो बाल-बाल बच गए, लेकिन सारा सामान जल गया। लाखों मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हादसा नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव में हुआ। ग्रामीणों और फायर बिग्रेड के कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बताया गया है कि पंकज रविदास पिता जगदीश रविदास के घर गैस सिलेंडर से खाना बनाया जा रहा था। तभी पाइप में लिकेज से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। पहले तो घर में खाना बना रही महिलाएं ने खुद आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रही। तब ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई। जबतक ग्रामीण जमा हुए आग विकराल रूप ले चुका था। आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल हिसुआ थाना को फोन कर सूचित किया। तब फायर ब्रिग्रेड की वाहन और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों प्रयास के बाद आग पर कबू पाया जा सका।

जबतक आग पर काबू पाया जाता घर में रखे खाट, पलंग, कपड़ा, चावल, गेहूं आदि जल चुका था। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार सदमे में हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा