बेतिया में मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Bettiah me Mother Tahira Charitable Trust


बेतिया, 09 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुधवार की शाम 8 बजे बेतिया शहर स्थित मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के नया टोला हेड ऑफिस में ट्रस्ट के निर्देशक सह सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन सबा के द्वारा बैठक कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।



समाजिक कार्यकर्ता शाहीन सबा ने कहा कि अब महिला, बच्चा तथा नौजवान लड़की को अपने बल पर हर क्षेत्र में खड़ा होना है हर महिला अपने बच्चों को स्कूल भेजें खूब पढ़ाए। बिना शिक्षा के कुछ भी संभव नहीं है। मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट एक समाजिक संस्था है जो महिलाओ को सरकारी स्कीम जितने तरह का है और चलता है उसके बारे में गांव गांव जाकर हमारे सामाजिक कार्यकर्ता ग्रुप मे जानकारी देते रहते हैं।



शाहीन सबा ने आगे कहा कि जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं उनके प्रति महिलाएं को जागरूक होना बहुत जरूरी है। बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल संरक्षण के बारे में तथा बाल विवाह मुक्त गांव बनाने की बात कही है। मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि समाज कल्याण के क्षेत्र मे 2001 से लगातार काम कर रहा है।

इस महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे उपस्थित दर्जनों महिलाओ को फुल देकर सम्मानित भी किया गया। उक्त अवसर पर राधिका राय, अनिता देवी, रागनी कुमारी, शैलजा सक्सेना, कुमकुम देवी, अमीना खातून सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक