राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली के दीक्षान्त समारोह में सम्मानित होंगे मिथिलांचल के छात्र

Scholar students felicitation in president Dikshant event


मधुबनी,07 मार्च,(हि.स.)। राष्ट्रपती द्रौपदी मुर्मु केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में गुरुवार को दिल्ली में छात्र- छात्राओं को सम्मानित करेंगी।



मिथिलांचल परिक्षेत्र से भी उत्कृष्ट परीक्षाफल से विभिन्न वर्ग के स्वर्ण पदक प्राप्त छात्र इस कार्यक्रम में दिल्ली के इस दीक्षांत समारोह में सम्मानित होंगे। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीनिवास वरखेरी के संयोजन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा इस दीक्षान्त समारोह में संस्कृत भाषा साहित्य के उत्कृष्ट परीक्षाफल प्राप्त छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है।



देश के प्रत्येक राज्य से करीब सात हजार प्रतिभागियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने की सूचना है। बिहार में दरभंगा जिला के जेएनबी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय लगमा के प्राचार्य डा सदानन्द झा ने बताया कि इस कालेज से शास्त्री आचार्य व अन्य वर्ग कोर्स के दो दर्जन छात्र इस कार्यक्रम में भाग लेंगे व राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे।प्राचार्य सदानन्द झा ने बताया कि आदर्श संस्कृत महाविद्यालय लगमा दरभंगा के सभी भाषा विषयक प्राध्यापक प्रतिभागी भी भाग ले रहे हैं।



उन्होंने बताया कि शिक्षक वर्ग से डा राघव कुमार झा,डा कृष्ण मोहनझा ,डा ब्रजेश कुमार झा,डा रमेश झा डा सुशील चौधरी,क्षेत्रीय भाषा मैथिली साहित्य के सोनी कुमारी,डा कृष्ण कुमार मिश्र, आकाश पाण्डेय व छात्र डेलीगेट के साथ डा नागेन्द्र झा ने कार्यक्रम में भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/डा लम्बोदर