Breaking news
नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने बृहस्पतिवार को भारत चरण-6 (बीएस-6) मानकों वाले मझोले और भारी ट्रक पेश किये। ये ट्रक अत्याधुनिक ‘मोड्यूलर प्लेटफार्म’ पर आधारित हैं।
कंपनी का नया मोड्यूलर ट्रक एवीटीआर ब्रांड नाम से आया है। यह अपनी तरह का दश में पहला वाणिज्यिक वाहन है जो ग्राहकों को लदान, ‘केबिन ससपेन्सन’, ‘ड्राइवइवट्रेन’ आदि के बारे में कई विकल्प उपलब्ध कराता है।
ग्राहक 18.5 से 55 टन की श्रेणी में ट्रकों, टिपर और ट्रैक्टरों को अपनी जरूरत के हिसाब से उसमें बदलाव करा सकते हैं।
अशोक लीलैंड के चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा, ‘‘एवीटीआर हमारे ग्राहकों को अलग अनुभव देगा और वे मोड्यूलर प्लेटफार्म का लाभ उठा पाएंगे। इस मोड्यूलर प्लेटफार्म से हम वाणिज्यिक वाहनों के मामले में वैश्विक मानचित्र पर आ गये हैं।’’
उन्होंने वीडियो कॉल में कहा कि कंपनी ने नया प्लेटफार्म 500 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किया है। इससे कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपना विस्तार कर सकेगी।
अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक और सीईओ विपिन सोंधी ने कहा, ‘‘यह मोड्यूलर प्लेटफार्म हमें न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर लाभ देगा। इस प्लेटफार्म पर तैयार वाहन में दाहिने तरफ और बायीं तरफ दोनों ओर से चलाने की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि कंपनी इन ट्रकों का अफ्रीकी और पश्चिम एशियाई देशों में निर्यात बढ़ाने पर गौर करेगी। साथ ही इसके जरिये स्वतंत्र देशों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) में अपना पांव जमाने का प्रयास करेगी।
कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी अनुज कथुरिया ने कहा कि कंपनी एवीटीआर देश भर के अपने विभिन्न कारखानों में विनिर्माण करेगी। इसके लिये उसने जरूरी बदलाव किये हैं।
कंपनी बिक्री और सेवा नेटवर्क बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2010 में ऐसे केंद्रों की संख्या 450 थी जो अब 3,000 हो गयी है। हमने हर 50 किलोमीटर पर ऐसा केंद्र बनाने की योजना बनायी है।’’
अशोक लीलैंड दुनिया में ट्रक बनाने वाली शीर्ष 10 कंपनियों और बस बनाने वाली 5 प्रमुख कंपनियों में शामिल है।
कंपनी के संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, श्रीलंका, ब्रिटेन, केन्या समेत फिलहाल नौ देशों में विनिर्माण केंद्र हैं।
DON'T MISS
DON'T MISS
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि: युवा कांग्रेस का स्मृति ईरानी के आवास के बाहर प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस प्रमुख ने पांच नगर निगम वार्ड में उपचुनाव से पहले सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
तमिलनाडु  /   2 minutes ago
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की जरूरत : पनीरसेल्वम
देश  /   4 minutes ago
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि: युवा कांग्रेस का स्मृति ईरानी के आवास के बाहर प्रदर्शन
दिल्ली  /   6 minutes ago
दिल्ली पुलिस प्रमुख ने पांच नगर निगम वार्ड में उपचुनाव से पहले सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
पश्चिम बंगाल  /   8 minutes ago
मोहम्मडन स्पोर्टिंग के सामने रीयल कश्मीर एफसी की कड़ी चुनौती
लखनऊ  /   10 minutes ago
हज विभाग को फिर से विदेश मंत्रालय के अधीन किया जाए : नौशाद आजमी
उत्तर प्रदेश  /   1 months ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   1 months ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   1 months ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   5 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   6 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   4 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   6 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   14 days ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
देश  /   2 hours ago
India Toy Fair 2021: दुनिया के बाजार में अब बजेगा भारतीय खिलौनों का डंका|2PM Bulletin
देश  /   2 hours ago
पश्चिम बंगाल में अब ‘स्कूटी संग्राम’| Khelo India winter games Gulmerg| @6PM Bulletin
देश  /   1 days ago
Bharat Bandh: आज ‘भारत बंद’ है| व्यापारियों ने आज बुलाया भारत बंद| 2PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   1 days ago
दक्षिण के मिशन पर मोदी, कांग्रेस को जमकर लगाई लताड़ | @6PM Bulletin @NationalDuniya
देश  /   2 days ago
JP NADDA: बीजेपी का मिशन ‘सोनार बांग्ला’| LPG PRICE HIKE| 2PM Bulletin @NationalDuniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
 National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731