पंजाब: छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक और वायरल होने के बाद चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (CU) के छात्रों ने कल रात विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने इस घटना से संबंधित लोगों की जान जाने और घायल होने का आरोप लगाया है। पुलिस के बयान का इंतजार है।

कल शाम एक मामला सामने आया था कि एक लड़की ने वीडियो बनाया था। बाद में अफवाह फैली की और भी वीडियो बनाए गए हैं। इसके लिए यहां के कुछ छात्रों ने प्रदर्शन किया। मामले में FIR लिखी गई है। आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। यहां पर किसी की मृत्यु नहीं हुई है: विवेक शील सोनी, SSP मोहाली