चेन्नई, :तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मणिपुर के अपने समकक्ष एन बिरेन सिंह को दूसरी बार राज्य की कमान संभालने के लिए मंगलवार को बधाई दी और उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

स्टालिन ने ट्वीट किया, ‘‘श्री एन बिरेन सिंह को दूसरे कार्यकाल के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए बधाई। उन्हें और उनके मंत्रिमंडल के सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।’’

सिंह और पांच अन्य कैबिनेट मंत्रियों को मणिपुर के राज्यपाल एल गणेशन ने सोमवार को शपथ दिलायी।