केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह किसान महाकुंभ कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

Union Minister will address Kisan Mahakumbh program


रायपुर, 9 मार्च (हि.स.)।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज(शनिवार ) रायपुर आ रहे हैं। साइंस कॉलेज मैदान में वे भाजपा किसान मोर्चा के किसान महाकुंभ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से अधिक किसान जुटेंगे।आज से कृषक उन्नति योजना की शुरूआत होगी। जिसकी शुरूआत किसान महाकुंभ कार्यक्रम से होगी।



भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री आलोक ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा किसान मोर्चा को कार्यक्रम दिया है। साइंस कालेज मैदान में होने वाला किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से ज्यादा किसान शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सुबह 11.35 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वे दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक वे किसान महाकुंभ में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 1.55 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।



किसान महासम्मेलन को लेकर लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि, "किसानों के लिए यह बहुत बड़ा सम्मेलन होगा। भाजपा सरकार किसानों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं बना रही हैं।



दुर्ग सांसद ने जानकारी दी कि मोदी की गारंटी के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने कृषक उन्नति योजना को अमल लाने की घोषण की है। कृषक उन्नति योजना को तहत प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा पूरा किया है। जिसका लाभ सीधे किसानों को हो रहा है। वहीं, 12 मार्च को प्रदेश की भाजपा सरकार चालू खरीफ सत्र की धान खरीद की अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने जा रही है। इस साल प्रदेश सरकार की ओर से 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीद की गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा