30 अगस्त से 05 सितम्बर, 2020

मेष - यह सप्ताह आपके लिए श्रमसाध्य और धैर्यसाध्य है। कार्य क्षेत्र में उन्नति की नई राह और लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। बाधाओं का समाधान करने हेतु एक से अधिक प्रयास आवश्यक हैं। मन में चल रहे नैराश्य को जीतेंगे तभी कुछ बढ़ा कर पाएंगे। जीवन की दिशा उन्नति की राह पकड़ रही है परंतु मन की अधीरता कष्टकारक है। यह सप्ताह रचनात्मक रहेगा और आप अधिक क्रियाशील रहेंगे। पूर्व की कोई गलती, पकड़ में आ जाएगी और उसका निराकरण भी कर लेंगे। सप्ताह के मध्य में रुका हुआ पैसा आने की उम्मीद है। धन आएगा और आपका जरूरी काम सद जाएंगे। इस समय आपके लिए व्यक्ति-चयन और स्थान-चयन अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सफलता को लेकर चल रहे संदेह को जीतना आवश्यक है। व्यवसाय करते हैं तो व्यवसाय विस्तार के उपक्रम में अतिरिक्त साधन जोडऩे की सोचेंगे, नौकरी करते हैं तो कार्यक्षेत्र के साथ-साथ अन्य बाहरी व्यस्तताएं भी रहेंगी। वरिष्ठ लोग दबाव उत्पन्न करेंगे। उम्रदराज हैं तो कुछ चिकित्सकीय सलाह लेंगे। युवा वर्ग के लिए समय प्रसन्नता देने वाला है वे खर्चा भी अधिक करेंगे।

वृषभ - यह सप्ताह आपके क्रियात्मक पक्ष को मजबूत करने का है। योजनाओं पर अधिक चिंतन अब ठीक नहीं, अपितु विश्वस्त योजना का क्रियान्वयन बेहद आवश्यक है। आर्थिक गणित योजना के अनुरूप व अनुपात में नहीं है तो भी आपको हिम्मत करनी चाहिए। वाद-विवाद को जितना टाल सकें, उतना आपके लिए अच्छा है। आपकी यह सोच की जिनसे लाभ हो, उन्हीं से बात करें और वे ही काम करें, आपके लिए अच्छी है। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए एक से अधिक बार लोगों से मिलना पड़ेगा। सप्ताहारम्भ में चंद्रमा वक्री शनि से आगे निकल रहे हैं। यह समय रुके हुए कार्यों को गति देने के लिए उत्तम है। व्यवसायी वर्ग को कार्य विस्तार में सहयोग मिलेगा। बाहर से धन प्रबंध होगा। कोई  बाकी चल रहा भुगतान भी कर पाएंगे। नौकरीपेशा वर्ग सम्पूर्ण योग्यता का प्रदर्शन करने पर ही आक्षेप से बच पाएंगे। महिलाएं व्यक्तिगत जीवन को लेकर आशान्वित होंगी और कुछ नया करेंगी, खर्चा भी करेंगी। वे परिवार को मोहित करने में व्यस्त रहेंगी, कुछ आक्षेप भी सहेंगी। युवा वर्ग के लिए समय सोचकर-समझकर काम करने का है।

मिथुन - यह सप्ताह अन्तर्मन के द्वन्द और भय को जीतने के प्रयास करने का है। आय वर्धक काम-काज में गुणात्मक परिवर्तन लाएंगे, लोगों का सहयोग मिलेगा। साथीगण अच्छा प्रदर्शन करेंगे। समय-समय पर वरिष्ठ लोगों का सहयोग वरदान सिद्ध होगा। स्वास्थ्य का पाया थोड़ा कमजोर है, कोई औषधीय प्रयोग भी करना होगा। सूर्य और मंगल इस समय बलवान हैं, लेकिन आपने हिम्मत रखी तो ही वे अनुकूल परिणाम देंगे। कोई क्रय-विक्रय का विचार पुन: जीवित होगा। माता-पिता या किसी बुजुर्ग की सेवा का अवसर मिलेगा। तत्काल तो नहीं, पर भावी आर्थिक लाभ का कोई आश्वासन मिलेगा। सप्ताहमध्य में योग्यता अनुरूप कोई बड़ा संकल्प लेंगे। नौकरी करते हैं तो एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी। जीवनसाथी अब और प्रतीक्षा नहीं करेंगे और अपने काम करवा कर ही रहेंगे। मित्रों से कोई खट्टा अनुभव प्राप्त होगा। बड़े भाई या वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। थकान यद्यपि बनी रहेगी, हाथ-पैरों में दर्द सहन करते हुए भी काम करते रहेंगे। दैनिक आय यथावत रहेगी। संतान की उन्नति पर विचार करेंगे।

कर्क - यह सप्ताह लक्ष्य प्राप्ति के लिए वरिष्ठ और महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग लेने का है। व्यक्तिगत रूप से आजीविका क्षेत्रों में कुछ हलचल रहेगी और योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ेगा। साझेदारी के अवसर शर्तों के आधार पर मिलेंगे, अभी आपकी ये आवश्यकताएं हैं, इसलिए आपको यह स्वीकार करना चाहिए। थोड़ी स्वास्थ्य में ऊंच-नीच बनी रहेगी पर कोई चिंता की बात नहीं है। समर्थ और उच्चपदस्थ लोगों से मिलेंगे और अपनी उन्नति के लिए सलाह और सहयोग लेंगे। कर्ज में परिवर्तन करेंगे। व्यवसायिक रूप से कोई नया आरम्भ करने की सोचेंगे लेकिन वास्तविक खर्चे का अनुमान किए बिना उठाया गया कदम हानिकारिक हो सकता है। आपकी वाणी कुछ रिश्तों में खटास का कारण बनेगी। धन की प्राप्ति होगी पर फिर भी अपर्याप्तता रहेगी। व्यावसायिक जोखिम लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ी प्रतीक्षा करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। आपकी व्यस्तता और अनदेखी से रिश्तेदारी प्रभावित होगी। अधिकारी वर्ग आपकी सम्पूर्ण योग्यता का लाभ लेंगे, इससे बचने का आपके पास कोई उपाय नहीं।

सिंह - यह सप्ताह महत्वाकांक्षाओं को नियंत्रित करने का है। कोई बड़ी रिस्क लेने की सोच रहे हैं तो मौजूद अर्थव्यवस्था को नजरंदाज न करें। कर्ज संबंधित चल रही बातें परिणति की ओर बढं़ेगी। शत्रु या प्रतिद्वंदी प्रेरित कोई बाधा आएगी पर आप उसका समाधान कर लेंगे। जीवनसाथी से वाद-विवाद होंगे और वे अपनी बात आप से मनवा लेंगे। पिछले किए गए आर्थिक प्रयासों के परिणाम अब धीरे-धीरे आने लगेंगे। संतान के लिए कोई सशक्त योजना पर विचार करेंगे। इस समय आपके लिए कार्य व्यवसाय ही प्रमुख रहेगा। परिजनों के स्वास्थ्य पर खर्चा होगा। व्यवसायिक रूप से यह सप्ताह विशेष प्रयासों वाला है और  आर्थिक लाभ के लिए कोई नीतिगत परिवर्तन करेंगे। नौकरी में प्रशंसा होगी परंतु कुछ लोग आप पर आक्षेप लगाने में पीछे नहीं रहेंगे। महिलाओं का मन इस बात से व्यथित होगा कि उनको तबज्जो नहीं दी जा रही। प्रेम संबंधों में तर्क-वितर्क देकर सफाई देते रहेंगे। छोटे बच्चों के लिए स्वास्थ्य का पाया थोड़ा कमजोर है। इस समय रिश्तों का लाभ उठाने की योजना बनानी होगी।

कन्या - इस सप्ताह भविष्य को लेकर आशंकित रहने की अपेक्षा वर्तमान परिस्थितियों को साधना अधिक आवश्यक रहेगा। सप्ताहारम्भ में राशि से पंचम वक्री शनि के साथ चंद्रमा तथा राशि से आठवें मंगल किसी तीव्र गतिविधि की सूचना दे रहे हैं। अचानक से कोई घटनाक्रम उत्पन्न होगा, जिसमें धन और समय दोनों खर्च होंगे। संतान से जुड़ी कोई बात चिंता का कारण बनेगी। आर्थिक लेन-देन को लेकर चल रही समस्या का समाधान होगा। आप निजी जीवन-मूल्यों में सुधार और दैनिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन करेंगे। आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाना चाहेंगे और काम-काज की गति तेज करेंगे। नौकरी करते हैं तो पुराने विरोधियों से सावधान रहना होगा और अपनी कार्यप्रणाली को पारदर्शी करके पुन: निरीक्षण की प्रवृत्ति अपनानी होगी। भूमि-भवन संबंधी क्रय-विक्रय की बाते होंगी। सरकारी लोग आसानी से आपका काम नहीं करेंगे और आपसे स्पष्टीकरण मांगेंगे। सहयोग के मामले में रिश्तेदारों से निराशा मिलेगी पर कोई अनजान आपकी अच्छी मदद कर जाएगा। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं है। कार्यों में असावधानीवश चोट लग सकती है।

तुला - यह सप्ताह एक ही समय पर एकाधिक कार्यों में व्यस्ततम रखने वाला है। एक तरफ कार्य व्यवसाय की अधिकता रहेगी तो दूसरी तरफ पारिवारिक व अन्य कारणों से उलझे रहेंगे। आपकी राशि को और राशि से दशम चंद्रमा के साथ शनि और मंगल भी पूर्ण प्रभावित कर रहे हैं। यदि त्याग पूर्वक पारिवारिक मसलों को सम्हाल सके तो व्यावसायिक उर्वरता बढ़ाने में सफलता मिलेगी। दैनिक आय बढ़ेगी, स्वास्थ्य पर खर्चा होगा। एक-दो दिन की बाहरी यात्रा करेंगे। सामथ्र्य के विस्तार हेतु कोई संसाधन जोड़ेंंगे और कुछ नया सीखेंगे। संतान के व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। कर्ज संबंधी कोई निर्णय लेंगे। नौकरी में श्रम की अधिकता और प्रशंसा दोनों देखने को मिलेगी। कार्यों के प्रति उत्पन्न संदेह को जीतने हेतु किसी वरिष्ठ जन या गुरु से सलाह लेंगे। भूमि-भवन का कोई निर्णय बाधित है तो अब हो सकेगा। स्त्रियों के लिए यश वृद्धि का समय है, थकान बनी रहेगी परंतु वे व्यक्तिगत दैनिक कार्य करती रहेंगी। बच्चों को सावधानी बरतने का समय है। उनकी उछल-कूद बढ़ेगी। युवा वर्ग को नया काम-काज हाथ में आएगा।

वृश्चिक - यह सप्ताह अपने सम्पर्कों को साधकर कार्य सम्पन्न कराने के लिए उत्तम है। यदि कोई वाद-विवाद चल रहे हैं तो किसी की मध्यस्थता से समाधान निकलेगा। मित्रों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। सप्ताह मध्य में किसी मसले पर पारिवारिक अशांति का सामना करेंगे, समाधान भी निकलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों के परिणाम दिखाई देने लगेंगे। आय वृद्धि हेतु नए अवसर तलाश करेंगे। अधिकारीगणों की प्रेरणा से कुछ नया करेंगे और प्रसंशा भी मिलेगी। आर्थिक साधन बढ़ेंगे, नए सहयोगी तलाशेंगे और लोग आपकी सिफारिश भी करेंगे। कुछ बड़ी और पुरानी बाधाओं से घिरे हुए हैं परंतु फिर भी तात्कालिक कार्यों से जितना लाभ मिले, उसमें संतुष्ट रहें। बाधाओं या अभाव के कारण घबराएं नहीं। इस समय आप नए संबंधों को विकसित करने पर अधिक ध्यान देंगे। जीवनसाथी की बातों को सुनें परंतु उन्हें पूर्ण संतुष्ट करने की भूल न करें, उन्हें कन्वेंस नहीं कर पाएंगे। नौकरी क्षेत्र में चल रही टोका-टोकी अब कम होने लगेगी। इस समय शत्रु पक्ष प्रबल है इसलिए सावधानी बरतनी ही चाहिए।

धनु - यह सप्ताह महत्वपूर्ण निर्णय लेने का है। अड़चनें हट रही हैं। लोग आपकी बात सुनेंगे भी और महत्व भी देंगे। आपको पुरानी स्मृतियों से बाहर आकर सोचना होगा, तभी पर्याप्त लाभ ले सकेंगे। इस समय अधिकांश ग्रह आपके अनुकूल हैं। यह व्यावसायिक जोखिम लेने का समय है परंतु राशि से लाभ के स्वामी शुक्र अभी राहु से युत हैं, इसलिए शेयर या सट्टा में अपने भाग्य को आजमाना उचित नहीं है। पुराना अटका पैसा आएगा परंतु उसका तत्काल उपयोग कर लेंगे। बहुत समय बाद मन में कुछ संतोष देखने को मिलेगा। छोटे भाई-बहिनों के लिए समय ठीक है। माता के स्वास्थ्य की थोड़ी चिंता हो सकती है। सप्ताहांत में कोई तीखी वार्ता या नोंक-झोंक हो सकती है। आपको स्वयं को जल्दबाजी या मानसिक उद्वेग के शमन हेतु मंत्र जाप बढ़ाना होगा। संतान के संबंध में चल रहे विचार अभी पूर्ण होने में समय लेंगे, दैनिक आय बढ़ेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा। नियोजक द्वारा आपकी सुविधा बढ़ाई जाएगी। स्वयं के स्वास्थ्य हेतु नए प्रयोग करेंगे।

मकर - यह सप्ताह पूर्ण सतर्कता और मितव्यता के साथ निर्णय लेने का है। दैनिक आय यद्यपि बढ़ रही है तथापि यह अपर्याप्त सी ही महसूस होगी। आपको अभी तत्परता और बर्बरता या क्रोध के अतिरेक से बचना होगा। खर्च का भार अधिक है फिर भी थोड़े में काम निकालते रहें। बाहर से भी कुछ धन आने की उम्मीद है। अपने काम-काज में कानूनी पक्ष का ध्यान रखें अन्यथा कोई आफत मोल ले सकते हैं। कार्य-व्यस्तता अधिक रहेगी। नौकरी में नियमित कार्यकलाप के अतिरिक्त अन्य कार्यों को मजबूरी में साधना होगा। महिलाओं के मन में आत्मग्लानि का अनुभव होगा, लगेगा कि उनकी उपेक्षा हो रही है। वर्तमान परिस्थितियों से लाभ लेने हेतु अपनी श्रम और क्षमता को बढ़ाना आवश्यक है। व्यवसाय विस्तार में बाधा अवश्य है पर गति बढ़ेगी। बुजुर्ग लोगों को चिकित्सक परामर्श लेना होगा। युवा वर्ग उत्साह के अतिरेक में कोई गलती करेंगे और उलाहना सुनेंगे। नौकरी की तलाश में थोड़ी राहत मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक कोई ऊंच-नीच हो सकती है। कार्य-व्यवसाय की सफलता हेतु नियमित प्रक्रिया को छोड़ कोई नई विधि आपकी मददगार हो सकती है।

कुंभ - यह सप्ताह स्वास्थ्य के साथ-साथ आय-व्यय में संतुलन बनाए रखने का है। नया पैसा भी अब हाथ में आने लगेगा। आर्थिक भार को कम करने का प्रयास करेंगे। सामान्य खर्चों को टाल देना, अभी आपके लिए उचित है। बाहर के सम्पर्कों या व्यावसायियों से मिलकर आय वृद्धि का प्रयास सफलतादायक होगा। सरकारी संस्थाओं या अधिकारियों से काम बनेंगे। जीवनसाथी की मदद से वित्तीय लेन-देन में सुविधा बनेगी। यह सप्ताह अतिरिक्त स्रोतों से आय प्राप्त करने हेतु उत्तम है। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह मध्य ठीक और उत्तराद्र्ध उससे भी अच्छा है। जिनको फोन कर-कर के आप थक गए थे, वे अब आपसे बात करेंगे और आपकी मदद करेंगे। व्यक्तिगत या निजी कामों को रोककर व्यावसायिक क्षेत्रों में अधिक ध्यान देंगे तो लाभ में रहेंगे। महिला हैं तो बात-बात पर ज्ञान बांटने का व्यवहार करेंगी।  प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है, साथी से अनुकूल वार्ता भी होगी व प्रसन्न भी रहेंगे। दैनिक आयभोगी लोगों के लिए अब समय सुधर रहा है, वे लाभ का प्रतिशत बढ़ा सकते हैं।

मीन - यह सप्ताह आपके व्यक्तित्व और स्वभाव के परीक्षण का है। साथ ही सर्वाधिक ध्यान आय पर केन्द्रित रहेगा। कोई क्रय-विक्रय कर लाभ ले सकते हैं। शत्रु विवाद से राहत मिलेगी। किसी कानूनी गलती का हर्जाना भरना पड़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्रों का परीक्षण करेंगे और कमियों को ठीक करेंगे। नए लोगों को भी अवसर देेंगे। कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बढ़ेगा, नौकरी करते हैं तो अधिकारी वर्ग की सहानुभूति भी मिलेगी और नए आदेश भी प्राप्त होंगे। साझे के व्यापार को विस्तार देने के लिए समय अच्छा है, नए साझेदारी के अवसर भी मिलेंगे। व्यावसायिक संसाधनों व घर की सुख-सुविधा विस्तार पर खर्चा होगा। सप्ताहांत में कुछ रुके हुए काम बनेंगे और किए गए कार्यों से संतुष्टि मिलेेगी। कुटुम्बीजनों से मिलेंगे और उन्हें सहायता भी देंगे। मित्रों के साथ समय बिताएंगे और परस्पर सहयोग के आश्वासन देंगे। दैनिक जीविकाभोगी लोगों की आय व स्रोत बढ़ेंगे। व्यक्तिगत रूप से थकान रहेगी परंतु काम में उत्साह बना रहेगा। कार्यप्रणाली की शीघ्रता गड़बड़ कर सकती है। चिंतन के अनुरूप ही कार्य-व्यवहार रखेंगे तो सुखी रहेंगे।