साप्ताहिक राशिफल , पं. अशोक दीक्षित

दिनांक - 07 से 13 नवम्बर, 2021

यह राशिफल जन्मकालीन चंद्र राशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने हेतु प्रयास बढ़ाने का है। यदि मानसिक उद्वेग और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखेंगे तो कुछ समस्याएं स्वत: ही निष्प्रभावी हो सकती है। किसी प्रियजन से सलाह और सहयोग प्राप्त हो सकता है। सप्ताहारंभ यद्यपि कुछ कठिनतापूर्ण रहेगा, कुछ घरेलू समस्याएं भी प्रभावी रहेंगी और आर्थिक विषमता को साधने हेतु कोई तात्कालिक रास्ता चुनना होगा। साझेदारी का व्यापार है तो कोई पुनर्योजना बनानी होगी। दैनिक कार्यावसरों में निहित गोपनीय विशेषताओं को नजरंदाज न करें। स्वास्थ्य में थोड़ी राहत मिलेगी परंतु निदान में कुछ समय लगेगा। दैनिक जीवन में कुछ नियंत्रण और परहेज अपनाने होंगे। अभी आपकी राशि शनि-मंगल के परस्पर दृष्टि प्रभाव में है। कुछ रिश्ते कसौटी पर रहेंगे और उनके विषय में कठोर होना होगा। दूर शहरों या विदेशों से आय की अच्छी सम्भावना है। कार्य समूह को व्यवस्थित करना होगा। किसी की चतुराई आपके लिए हानिकारक हो सकती है, मीठी बातों से प्रभावित न होवें। प्रतिस्पद्र्धा में उलझने की भूल न करें। आर्थिक लाभ में कुछ वृद्धि होगी और राहत मिलेगी। नौकरी करते हैं तो विशेष श्रम करना होगा।

वृषभ - यह सप्ताह सावधानी और सतर्कता प्रयोग में लेने का है। पराए मामलों से दूर रहें। साझेदारी का व्यापार है तो हिसाब को लेकर समस्या बढऩे न दें। व्यक्तिगत रूप से किसी रिश्ते को बचाने के प्रयास करने होंगे। अपना आचरण और व्यवहार बहुत सुरक्षित और नियंत्रित रखना होगा। कोई कुसंगति बड़ी समस्या का कारण हो सकती है। राशि स्वामी राशि से अष्टम में चल रहे हैं। इन दिनों अनिच्छा होते हुए भी कुछ काम करने पड़ेंगे। उन लोगों की प्रसंशा करेंगे, जिन्हें आप कुछ नहीं समझते। विवादों की संख्या बढ़ जाएगी। आपको सब में ने उलझकर समस्याओं के मूल कारण को जानना होगा। प्रतिस्पद्र्धा उच्च दर्जे की रहेगी। अभी नाराजगी प्रकट करने का उचित समय नहीं। बड़े खर्चों में से जिनको टाल सके अभी टाल देवें। यदि नौकरी की तलाश है तो सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी को कोई कष्ट या उनकी असहमति झेलनी पड़ेगी। घरेलू मामलों में बुद्धि व चतुराई से काम लें, तत्काल निर्णय से बचे। नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के व्यवहार को परखना होगा, अनावश्यक ज्ञान न बांटे। अपने कार्य पर केन्द्रित रहें।

मिथुन- इस सप्ताह भावावेश में ना आवें और किसी विषय पर नकारात्मकता को बढऩे न दें। किसी न किसी कार्य में स्वयं को व्यस्त रखना उचित होगा। इन दिनों संतानों पर कुछ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी पर-प्रतिष्ठा हेतु कोई विशेष योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता व विश्वास में वृद्धि होगी। कर्ज के निराकरण हेतु कोई मजबुत योजना बनानी होगी। राशि स्वामी बुध अभी अस्त हैं, थोड़ा मितव्यता को अपनाना होगा। किसी भी घटनाक्रम को विराट स्वरूप न दें। सार्वजनिक रूप से अनावश्यक आए किसी आक्षेप से समाधान और निवारण करने का प्रयास करें। शुक्र अभी प्रभावी हैं और आमदनी सीमित या कुछ कम परंतु खर्चा कुछ विशेष होगा। कोई व्यावसायिक यात्रा हो सकती है और संतोष भी रहेगा। किसी उलाहने को प्रतिष्ठा का विषय न बनाएं, अपितु आपसे जो बेहतर हो सकता है, वह करें। अभी बेरोजगारी को साधने के लिए, न्यूनतम लाभ पर भी काम करें, कार्यावसर को जाने न दें। नौकरी करते हैं तो वरीष्ठजनों के व्यवहार को विपरीत न समझें, अपितु उनके आदेशों में निहित हित को समझने का प्रयास करें।

कर्क - इस सप्ताह अपनी कार्य-प्रणाली में परिवर्तन व सुधार करना होगा। जबरदस्ती का दिखावा न करें। अपनी प्रशंसा हेतु झूठा व्यवहार प्रदर्शित न करें। घरेलू मामलों में जितना शांत रहेेंगे उतना अच्छा होगा। सहमति व असहमति से दूर रहें। आस-पास किसी से कोई विवाद या तर्क-वितर्क हो सकते हैं। व्यावसायिक वृद्धि हेतु थोड़ी दौड़-भाग ज्यादा करनी होगी। कर्ज के विषय में किसी अतिरिक्त मार्ग का अनुसरण करना होगा। कुछ बड़े लोगों या संस्थाओं से सम्पर्क बढ़ाना होगा, तभी आपको कुछ सफलता मिल सकती है। घर बैठे व्यापार नहीं चलेगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह की बड़ी आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य में थकान और कुछ पीड़ा बनी रहेगी। किसी नए चिकित्सक पर भरोसा करना होगा, उनकी कुछ बातें आपको माननी पड़ेंगी। रिश्तेदारों के प्रति कुछ कठोरता बरतनी होगी। नैतिक आचरण की शुद्धता बनाए रखें। व्यापार में कोई बड़ा सौदा या जोखिम ले सकते हैं। यात्राएं अधिक रहेंगी। परिजनों में से किसी का सहयोग, तकलीफ पाकर भी करना होगा। नौकरी करते हैं तो स्वयं को पीडि़त या दयनी न मानें। इन दिनों लोगों के तर्क या उलाहना सुनने की हिम्मत रखें।

सिंह- इस सप्ताह बड़ी सोच और दूरदर्शिता के साथ आगे बढऩा होगा। राशि स्वामी यद्यपि अभी नीच राशि में हैं परंतु अब परिस्थितियों में अनुकूलता आने लगेगी। बुध और शुक्र अब अनुकूल हैं और व्यापार और व्यावसायिक अवसर आने लगेंगे। मित्रों से तालमेल और वैचारिकता में कुछ कठिनाई अनुभव करेंगे। अभी आपको कुछ विकल्पों का भी प्रयोग कार्य-प्रणाली में करना होगा। सामाजिक रूप से कुछ विशेष योग्यता और सामथ्र्य का प्रदर्शन करना होगा। यह आपकी योग्यता में भी वृद्धि करने का भी समय है। प्रतिस्पद्र्धा को सावधानी पूर्वक लें, उससे दूर न भागे। कार्य क्षेत्रों में अभी सरलता नहीं आएगी परंतु कुछ कार्य गति पकडऩे लगेंगे। साझेदारी और संधि के कुछ नए प्रस्ताव सामने आएंगे। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। संतान की तरफ से संतोष बढ़ेगा। उनका कार्य प्रदर्शन अनुकूल होने लगेगा। नई नौकरी का प्रयास सफल हो सकता है। नौकरी करते हैं तो वरीष्ठजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। तैयारी के साथ अपना मत प्रस्तुत करने में कोई चूक न करें। स्वास्थ्य में अब सुधार होगा।

कन्या - यह सप्ताह नकारात्मक सोच और अवधारणाओं को बदलने का है। लोगों के प्रति अपने दृष्टिकोण को बदलना होगा। अपनी कार्य-प्रणाली में कुछ आवश्यक संशोधन करने होंगे। योजनाओं के क्रियान्वयन में विलम्ब न करें। अनावश्यक वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें, अन्यथा समयाभाव के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक जाएगा या बिगड़ जाएगा। क्रोध में कोई भी निर्णय न करें। आमदनी बढ़ाने हेतु चल रहे किसी प्रयास में सफलता मिलेगी। कर्ज प्राप्ति हेतु चल रहे प्रयास में सफलता मिलेगी। कहीं से कुछ अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा और व्यावसायिक गति बढ़ेगी। इन दिनों बेकार की दौड़-भाग न करके अपने कार्य क्षेत्र की विसंगतियों को सुधार लेना आवश्यक है। गुरु व शनि अब अनुकूल हो रहे हैं। लोगों का आपके प्रति व्यवहार में अनुकूलता आएगी और अब आप पर विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिजनों की प्रसन्नता हेतु कोई आयोजन या समारोह आयोजित कर सकते हैं। कहीं अनावश्यक, बे मतलब का कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, कोशिश करें कि यह बढ़े नहीं। किसी सरकारी आपत्ति का जवाब सोच-समझकर देवें, नहीं तो उलझन में से ही कोई और उलझन बढ़ सकती है। नौकरी करते हैं तो समय सीमा का पालन करना परमावश्यक है।

तुला- इस सप्ताह व्यस्तता विविध प्रकार की रहेगी। एक साथ कई कारण उत्पन्न होंगे। यदि कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सम्पादित करेंगे तो ही उचित होगा। कहीं कुछ थोड़ी धन की हानि हो सकती है। मित्रों के साथ समय बिताएंगे और अपना कोई कार्य उनकी सहायता से निकालने की कोशिश करेंगे। सरकारी लोगों से काम बनेंगे। सप्ताह का मध्य लाभकारी है। परिजनों के साथ-साथ व्यावसायिक लोगों का सहयोग प्राप्त करने हेतु कोई विशेष रणनीति अपनानी होगी। स्वास्थ्य का स्तर कुछ मध्यम बना रहेगा और कुछ जांच आदि करवानी पड़ सकती है। कार्य-व्यवसाय में उन्नति हेतु विशेष प्रयास करने होंगे। कार्य प्रणाली में संशोधन और तकनीकी प्रयोग बढ़ाने होंगे। कहीं अपने सिद्धान्तों में भी समझौता करना पड़ सकता है। कानून के विरुद्ध अभी कोई गलती न करें, बल्कि कोई कमी चल रही है तो उसे सुधार लेना आवश्यक है। साझेदारी में अपने मत व अधिकारों को स्पष्ट कर देना आवश्यक है। नौकरी करते हैं तो कुछ कठिनाइयाँ अभी रहेंगी, आपको विवेक पूर्वक, सहयोग ले-देकर काम निकालना होगा।

वृश्चिक - यह सप्ताह आर्थिक स्तर को मजबूत करने हेतु कोई योजना निर्माण का है। किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी पड़ सकती है। कहीं कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। पुराने कर्मचारियों की मदद करेंगे और उनसे विशेष सहयोग लेने की कोशिश करेंगे। राह चलते कोई सरकारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। इन दिनों शांत मन से योजना बनाने की कोशिश करें और उसका पालन करें। परिजनों की भावना को समझने का प्रयास करें और तद्नुरूप ही कोई निर्णय करें। पुराने मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। साझेदारी के व्यापार में पद्धति में कोई सुधार करने की आवश्यकता है। जमीन-जायदाद का कोई व्यापार या काम करने हैं या क्रय-विक्रय करना चाहते हैं तो सावधानी रखें, कहीं कोई गलती हो सकती है। सप्ताह के अंतिम दिन विशेष धैर्य रखना होगा। विवादों में हवा न दें, मतभेदोंं मेें स्वीकृति देकर शांत करें। अभी थोड़ी हानि सहकर भी कठिनाइयों को दूर करना पड़े तो उचित होगा। भावावेश में कोई जोखिम न लें। अभी राशि स्वामी राशि से बारहवें चल रहे हैं परंतु उच्च नवांश में है, इसलिए अपनी योजना व इच्छा को गुप्त रखेंगे तो ही सफलता मिलेगी। नौकरी करते हैं तो दबाव सा अनुभव करेंगे। वरीष्ठजनों की कुछ परवाह भी सहनी पड़ सकती है।

धनु- इस सप्ताह कुछ विशेष करने का अवसर मिलेगा। अपनी सर्वश्रेष्ठ योजना का प्रदर्शन करना होगा। अपनी सोच व साथ-साथ नए लोगों की नूतन विचारधारा का भी सम्मान करना उचित होगा। आय वृद्धि हेतु किसी भी प्रक्रिया या मार्ग से परहेज न  करें जो भी अवसर मिले, उसका स्वागत करें। स्वयं के प्रस्तुतिकरण को और अधिक समृद्ध करना होगा। कार्य-प्रणाली में रचनात्मक कौशल बढ़ाना होगा। पुरानी रुढ़ीवादिता से बाहर निकलना होगा। परिजनों की प्रसन्नता बढ़ेगी, उनका सहयोग व समर्थन मिलेगा। यात्राओं में सफलता मिलेगी। साझेदारी या मार्केटिंग के व्यापार व व्यवसाय में उन्नति होगी। नए लोगों के सहयोग से लाभ बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे और अपना संकल्प पूर्ण करेंगे। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें। नौकरी करते हैं तो कार्य प्रणाली में पारदर्शिता व लक्ष्य केन्द्रित करने का प्रयास करें, विषय पर खुलकर चर्चा करें।

मकर- यह सप्ताह योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उपयुक्त है। सहयोग व साधन सहजता से उपलब्ध होने लगेंगे। बाहरी परिस्थितियों का दबाव कम होने लगेगा। व्यापार विस्तार हेतु लोगों से सम्पर्क बढ़ाने होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी उत्सव या समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विविध व्यस्तता रहेगी। वरीष्ठजनों को अपनी बात समझाने के लिए आपको उनके स्तर पर रहकर वार्ता करनी होगी। घरेलू विषयों और निजी आवश्यकताओं पर खर्चा होगा। कहीं कोई मनोरंजक यात्रा भी हो सकती है, लेकिन दैनिक दिनचर्या को ठीक नहीं किया, आलस्य व लापरवाही को नियंत्रित नहीं किया तो सब अवसर व्यर्थ हो सकते हैं। पूर्णतया दूसरों पर भरोसा न करके, स्वयं को भी पूर्ण मनोयोग से जुडऩा होगा, तभी पर्याप्त लाभ होगा। कार्य-सम्पादन हेतु किसी के सामने झुकना पड़े, परहेज न करें। नौकरी करते हैं तो प्राथमिकता व लाभ आधारित कार्य-प्रणाली अपनानी होगी।

कुंभ - यह सप्ताह आर्थिक विसंगति को साधने हेतु प्रयास करना होगा। किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी होगी। आय-व्यय को लिपिबद्ध करके चलेंगे तो मदद मिलेगी। भावी आमदनी के भरोसे न रहकर वर्तमान को महत्व देते हुए ही कोई योजना पर काम करें। पुराने कोई करार उपस्थित हो सकते हैं। व्यापारिक बड़े सौदे करने का प्रयास करेंगे। कोई उद्योग चलाते हैं तो नुकसान को कम करें तथा श्रेष्ठ मार्केटिंग की आवश्यकता है। इसके लिए कुछ लोगों की मदद लेना अभी उपयुक्त होगा। समय-सुधर रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विचारों में सकारात्मकता आने लगेगी। लोगों का व्यवहार आपके प्रति अनुकूल होने लगेगा। राशि स्वामी अब नीच नवांश से निकल गए हैं और महत्वपूर्ण लोगों से अब सफल वार्ता सम्भावित हो सकेगी। सप्ताहांत श्रेष्ठ परिणामों वाला है। कहीं कोई बड़ी सफलता भी मिल सकती है। नौकरी करते हैं तो नए लोगों पर भरोसा न करें न ही उनकी सलाह से कोई निर्णय करें।

मीन- यह सप्ताह कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने का है। पुरानी विपरीत अवधारणाओं या अनुभवों से बाहर निकलकर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा। अपनी कार्य-प्रणाली में और मजबूती लानी होगी, लोगों का सहयोग लेने में परहेज न करें। तात्कालिक कुछ लोगों का सहयोग भुगतान देकर भी प्राप्त करना उचित रहेगा। इस समय प्रबंधन कौशल का प्रयोग परमाश्यक है। कुछ नए संयंत्र या उपयोगी मशीन खरीद सकते हैं। कहीं कुछ नवीनीकरण का प्रयास करेंगे। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। इन दिनों प्रारंभिक भुगतान लेकर ही कार्य करना उपयुक्त होगा। स्वास्थ्य का स्तर मध्यम है, कहीं कोई शल्यक्रिया प्रस्तावित है तो अभी समय उपयुक्त है। संतान की तरफ से कोई अनुकूल समाचार प्राप्त होगा। उनका कार्य सम्पादन अच्छा होगा। परिजनों के साथ अनुकूल वातावरण बनेगा। उनकी प्रसन्नता हेतु कोई निर्णय में स्वीकृति देंगे। नौकरी करते हैं तो अच्छा मत व सलाह प्रस्तुत करने का उपयुक्त समय है। अपने हित व लाभ का पूर्णतया ध्यान रखें। वाक्-कौशल का पूर्ण प्रयोग करें।