यह राशिफल जन्मकालीन चंद्रराशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह अपनी संकल्प शक्ति को मजबूत करके क्रियान्वयन पर अधिक ध्यान देने का है। मन में चल रहा असंतोष कम होगा, आर्थिक विसंगतियों का समाधान होगा। आपकी राशि के स्वामी मंगल अभी बारहवें हैं और वक्री हैं, इसलिए कार्य सिद्धि हेतु एक से अधिक प्रयास अपेक्षित हंै। व्यावसायिक रूप से कुछ बातों पर मतभेद उत्पन्न होंगे परंतु उनका समाधान होगा। सप्ताह मध्य में इस बात को लेकर थोड़ी चिंता होगी कि भुगतान ठीक से नहीं हो पाया और जहां से आना था कम आया। कार्य व्यवसाय के अवसर बढ़ेंगे, नए अवसर मिलेंगे। राशि से दशम शनि अभी वर्गोत्तम हैं परंतु सूर्य नीच राशि में हैं। मेहनत अधिक है और अधीनस्थ वर्ग को प्रसन्न रखते हुए उनके हितों का ध्यान रखेंगे तो बहुत अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। इन दिनों व्यावसायिक लेन-देन में संकोच का त्याग करना होगा। पारिवारिक अनदेखी किसी विवाद का कारण बन सकती है। कर्ज संबंधी मामलों में तीखी वार्ता सम्भावित है। व्यर्थ अहंकार से आपको दूर रहना ही होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। सबसे बड़ी बात ये है कि असत्य संभाषण न हो पाए। नौकरी करने वालों का समय अच्छा है परंतु अतिरिक्त दिशा-निर्देशों का पालन आवश्यक है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहकर जांच कराना आवश्यक है।

वृषभ - यह सप्ताह पारिवारिक और व्यावसायिक कार्यों में तालमेल बनाकर चलने का है। कार्य वृद्धि होगी, व्यापारिक कारणों से यात्रा होगी। खर्चा सामान्य से कुछ अधिक होगा, इसलिए जो आमदनी होगी उससे संतोष नहीं होगा। आपके निजी जीवन में तनाव की परिस्थितियाँ उत्पन्न होंगी। इसमें आपको शांत रहकर उचित समय की प्रतीक्षा करनी होगी। यात्राएं अधिक हैं। बाहर के शहरों से व्यापार बढ़ेगा, लाभ भी होगा। मन में चल रहे अज्ञात संदेह को स्वयं पर हावी न होने दें। शेयर-सट्टे का काम करते हैं तो अपनी लोभ प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें, कोई जोखिम न लें। कर्ज संबंधी रिश्तों में कोई कानूनी बाधा आ सकती है। किसी व्यक्तिगत कारण से मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। राशि से पंचमेश बुध वक्री हैं और मंगल से दृष्ट हैं। इस सप्ताहांत में अचानक कोई बात बिगडऩे से कलह सम्भावित है, बात अधिक बढ़ेगी तो आपको नुकसान होगा। किसी व्यक्ति विशेष को लेकर आपकी राय अच्छी नहीं, आपको सलाह है कि सुनी सुनाई बातों के आधार पर कोई रिश्ता खराब न करें। पारिवारिक और मित्र संंबंधों में ऊंच-नीच देखने को मिलेगी। नौकरी करने वालों के लिए समय कठिन है। जरा सी असावधानी कष्टदायक हो सकती है।

मिथुन - यह सप्ताह धैर्य पूर्वक रुके हुए या अटके हुए कार्यों को सम्पन्न कराने वाला है। लोगों का यह उलाहना बन्द होगा कि आप समय नहीं दे रहें। ऐसे कार्यों को आप सम्भाल लेंगे। मान-सम्मान को लेकर चल रही चिंताओं का समाधान होगा। अटका हुआ पैसा मिलेगा फिर भी कुछ रह जाएगा। स्वभाविक उतावलापन और आवेश पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य में आराम मिलेगा। जीवन के कई क्षेत्रों में चल रहा असंतुलन दूर होगा। राशि से दशम मंगल अभी वक्री हैं और शनि से दृष्ट हैं और शुक्र से प्रति दृष्टि में है, आमदनी होगी खर्चा बढ़ेगा, प्रियजनों पर खर्चा करेंगे, जन-सम्पर्क बढ़ेगा, अतिरिक्त जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। संतान को लेकर चल रही चिंताओं का समाधान होगा, उनके लिए कुछ अच्छी योजना बनाएंगे। जल्दबाजी में किसी भी प्रकार के निवेश से बचकर रहें। भूमि-भवन संबंधी काम बढ़ेंगे, रोग निदान हेतु नई पद्धत्ति अपनाएंगे। भाई-बहनों के साथ खट्टे-मीठे अनुभव होंगे, किसी रिश्ते को पुष्ट करने के लिए अधिक श्रम करेंगे परंतु सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों पर समय प्रतिबद्धता का दबाव बना रहेगा। दैनिक आजीविका में वृद्धि होगी और अधिक लाभ के लिए कोई अतिरिक्त उपक्रम करेंगे। भावी योजनाओं को विवेक पूर्वक नियोजित करेंगे तो सुखी रहेंगे अन्यथा उलाहना सुनने को मिलेगा।

कर्क - यह सप्ताह अपने कद और पद-प्रतिष्ठा के अनुरूप समय संयोजित कर कार्य प्रणाली बनाकर चलने का है। राशि से तीसरे शुक्र और चतुर्थ सूर्य नीच राशि में हैं। प्रियजनों व प्रेम संबंधों में सहनशीलता व उदारता का परिचय देना होगा। कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी। अल्प लाभ के नए अवसर मिलेंगे। किसी भी कार्य में टालम-टोल अब अच्छी नहीं यह आपकी प्रतिष्ठा खराब कर सकती है। सप्ताहांत में कर्ज के संबंध में कोई परिवर्तित कार्य योजना बनाएंगे। घर-परिवार में किसी उत्सव या आयोजन के संबंध में मतभेद उत्पन्न होंगे। जीवनसाथी की सलाह मानना उचित रहेगा। शेयर-सट्टे का काम करते हैं तो लाभ होगा, उद्योग-धंधों में वृद्धि और विकास होगा। किसी नई मशीनरी की खरीद पर विचार करेंगे। व्यक्तिगत आलस्य और लापरवाही न करें, अन्यथा प्रशंसा, निंदा में बदल जाएगी। सप्ताह अन्त में आवेश में आकर कोई खर्चा करेंगे और एक की जगह ढेढ़ खर्च करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग पारिवारिक और कार्यालयी व्यस्तताओं में उलझे रहेंगे और सफल भी होंगे। दैनिक आजीविका में वृद्धि होगी, निवेश भी बढ़ेगा।

सिंह - यह सप्ताह कार्य-व्यवसाय में परिवर्तन और नयी कार्य-योजना के साथ आगे बढऩे का है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उनको अब आराम की आवश्यकता है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव करेंगे। काम-काज को बढ़ाने व सम्पूर्ण करने के लिए नए साधन जुटाने की सोचेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक कार्य हेतु बाहर से धन का प्रबंध होगा। व्यावसायिक साझेदारी में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। किसी गोपनीय मार्ग से त्वरित लाभ करने की सोचेंगे। सप्ताह आरम्भ में राशि से नवम चंद्रमा बेहद अनुकूल हैं पंरतु राशि के स्वामी सूर्य नीच राशि में हैं। ऐसा लगता है कि स्वाभाविक कमजोरियों पर नियंत्रण न कर पाए तो पर्याप्त लाभ नहीं हो पाएगा। हर प्रकार के लाभकारी अवसर की यथार्थता को जान लेना आपके लिए बेहद आवश्यक है, अन्यथा व्यर्थ ही कोई खर्चा कर बैठेंगे। नौकरी कर रहे लोग सहकर्मियों की बातों में आकर विपरीत धारणा बनाने से बचे। खुदरा काम करने वाले अभी उधार देने से बचे। स्वास्थ्य में रक्त विकार और उदर विकार बढऩे की समस्या है।

कन्या - इस सप्ताह स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और अपनी क्षमता और सामथ्र्य के अनुरूप जिम्मेदारी वहन करें। आपके व्यक्तित्व के परीक्षण का समय चल रहा है। सप्ताह आरम्भ में आर्थिक और व्यावसायिक कुछ बाधाएं रहेंगी, जिनका   शीघ्र ही समाधान आप करेंगे। व्यक्तिगत विलासिता संबंधी खर्चांे पर अभी नियंत्रण आवश्यक है, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य अटका सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा, वरना कोई रिश्ता खटास में पढ़ेगा और आपको अहंकारी बताया जाएगा। सप्ताह का उत्तराद्र्ध लाभकारी है, लेकिन पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति बनी रहेगी। पत्नी की नाराजगी के आगे आपको झुकना होगा। मृगशिरा नक्षत्र आपके भाग्य स्थान में है और चंद्रमा सप्ताह मध्य में जब मृगशिरा नक्षत्र पर रहेंगे तो अचानक कोई लाभ होगा। एक अवसर पर अपनी बचत राशि को उपयोग में ले लेंगे। व्यापारिक रूप से कुछ निर्णय शीघ्र लेने होंगे। पिता के स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आ सकती है। किसी दूसरे की समस्या को अनावश्यक अपने ऊपर न लें। नौकरी करते हैं तो चतुराई पूर्वक सहकर्मियों व सहयोगियों से काम लेंवे तो ही रक्षा हो पाएगी। शिक्षा-व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। साझेदारी में चल रहे विवादों का समाधान अब हो पाएंगे।

तुला - यह सप्ताह व्यावसायिक संबंधों व सम्पर्कों को साधने व सम्भालने के लिए पुराने साझेदारों और सहयोगियों के साथ ही नए लोगों के साथ व्यापारिक विस्तार की बाते करेंगे। आजीविका के क्षेत्रों में किसी बड़े परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। भूमि-भवन संबंधी कार्यों में गति बढ़ेगी। आप किसी ऐसी योजना पर विचार करेंगे जिसमें खर्चा अधिक है। सप्ताह मध्य में कोई कानूनी अढ़चन उत्पन्न होगी, जिसका समाधान कठिनाई से होगा। आपकी रीति-नीति चतुराई पूर्ण रहेगी। अपने लाभ को सुरक्षित करने हेतु किसी भी हद तक जाएंगे। कोई पुराना साझेदारी विवाद तीखा हो सकता है, उसमें खर्चा करके भी शांति लाना आवश्यक होगा। इस सप्ताह अपनी मनमर्जी के निर्णय दूसरों पर थोपेंगे तो काम अटकेगा, इसलिए सबको साथ लेकर चलना आवश्यक है। कड़वा सच बोलने से परहेज रखें। सप्ताह के अंत में यात्राएं होंगी। कुछ काम भी बनेंगे, व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यों में गति तेज रहेगी फिर भी ऐसा लगेगा जैसे कुछ छूट रहा है। जीवनसाथी के स्वभाव को सहन करना और सम्भालना परम आवश्यक है।

वृश्चिक - सप्ताह आरम्भ में राशि से छठे चंद्रमा केतु के नक्षत्र में रहेंगे और आपको थोड़े अशांत रखेंगे। राशि के स्वामी मंगल मित्र राशि में पांचवें भाव में वक्री हैं। आप उत्पन्न हुई विपरीत परिस्थितियों को साधने में सफल रहेंगे। यद्यपि अतिरिक्त बौद्धिकता का प्रयोग अपेक्षित है। यह सप्ताह आत्म आकलन करते हुए नई रीति-नीति के साथ कठिनतम प्रयास करने का है। अष्टमेश व लाभेश वक्री बुध के साथ दशमेश सूर्य पर राशि स्वामी मंगल की पूर्ण दृष्टि है, ये ही मंगल सप्तमेश शुक्र को भी देख रहे हैं। किसी के भरोसे अंधविश्वास में यात्राएं न करें। मिथ्या सम्भावनाओं को समझ लेना परम आवश्यक है। स्वविवेक से निर्णय करेंगे तो कई मामलों में सफल रहेंगे। वाक्-कौशल का प्रयोग हर मामले में आवश्यक है। सहयोग और साझेदारी के प्रस्ताव मिलेंगे परंतु एकाकी चलना उचित है। सप्ताहांत में स्वास्थ्य में ऊंच-नीच थोड़ी सी हो सकती है। सगाई-संबंध की बातें बढ़ेंगी, मन में चल रही आजीविका संबंधी महत्वाकांक्षा को मूर्तरूप देना आरम्भ कर सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग अतिरिक्त जिम्मेदारियों व दिशा-निर्देशों के कारण थोड़े व्यथित से रहेंगे। भूमि-भवन संबंधी काम अभी थोड़े बाधित रहेंगे।

धनु - यह सप्ताह अपनी सकल सामथ्र्य का आकलन करके निर्णय लेने का है। छोटी-मोटी बाधाएं आती रहेंगी परंतु कार्य में गति बनी रहेगी। किन्हीं बड़े विद्वान या सलाहकारों से मिलेंगे और सलाह लेंगे। आय वृद्धि के लिए कुछ नया सीखेंगे और तकनीकी प्रयोग बढ़ाएंगे। कर्ज के पूर्नभुगतान के लिए नया रास्ता अपनाएंगे या नया कर्ज लेंगे। व्यावसायिक बड़ी वार्ता या मीटिंग को टालने की कोशिश न करें, अन्यथा हाथ में आया हुआ अवसर चला जाएगा। कुछ पुरानी चल रही समस्याओं का दबाव रहेगा परंतु इनसे निर्भय होकर आगे बढऩा ही अभी उचित है। व्यापार-व्यवसाय की देखरेख और सुख-सुविधा पर खर्चा करेंगे। सार्वजनिक रूप से सम्मान और उलाहना दोनों देखने को मिलेगा। शेयर या सट्टा व्यापार में नया क्रय-विक्रय करने का अभी ठीक समय नहीं है। नौकरी कर रहे लोगों के जीवन में बदलाव आएगा, उनको अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी। दैनिक जीविकाभोगी लोगों के लिए स्थान परिवर्तन की समस्या आ सकती है।

मकर - यह सप्ताह महत्वपूर्ण है। कार्य-व्यवसाय को गति मिलेगी। आपका उत्साह बढ़ेगा। वरिष्ठ लोगों के निर्देशन में कुछ अच्छा करेंगे। पारिवारिक कारणों से घर में थोड़ी अशांति होगी, जिसका समाधान शीघ्र हो जाएगा। संतान को लेकर कोई चिंता बनेगी और उनके विषय में कोई नया निर्णय लेंगे। सप्ताह के उत्तराद्र्ध में आर्थिक लेन-देन को लेकर तीखी वार्ता हो सकती है। इन दिनों सरकारी लोगों की आप पर नजर है, इसलिए ध्यान रखें कि कोई काूननी गलती न हो। बाहरी सहयोग में जो बाधाएं आ रही हैं, उनका समाधान होगा। व्यावसायिक रूप से जो चल रहा है उसे नया रूप देने की कोशिश करेंगे। अपनी संस्था या संगठन को मजबूत करने के लिए प्रबंध कौशल अपनाएंगे और नए विषयों को जोड़ेंगे। जीवनसाथी की नाराजगी दूर होगी, सप्ताहांत में पारिवारिक मतभेद भी शांत हो जाएंगे। राशि से दशमेश शुक्र नीच राशि व शत्रु नवांश में चल रहे हैं, इसलिए छोटी-मोटी अड़चनों या बाधाओं से हताहत होकर प्रयासों को रोकना उचित नहीं हैं।

कुंभ - इस सप्ताह बाधाओं का निराकरण होगा। आजीविका  वृद्धि के प्रयासों में तीव्रता आएगी। इन सबमें यह ध्यान रखना होगा कि कोई कानूनी गलती न हो। आर्थिक और व्यक्तिगत सहयोग में चल रही कमी धीरे-धीरे समाधान की ओर बढ़ेगी। प्रियजनों या मित्रों से सहयोग मिलेगा। पिता के साथ थोड़े व्यक्तिगत विरोध हो सकते हैं। किसी एक अटके हुए कार्य के लिए कोई अतिरिक्त सहयोगी ढूंढऩा पड़ेगा। परिवार का कोई व्यर्थ का संदेह जनित आक्षेप आप पर आ सकता है। संतान का कार्य -कौशल बढ़ेगा, उनकी प्रशंसा होगी। सप्ताहांत में आर्थिक संतुलन बनेगा। अपने बजट घाटे को साधने का प्रयास आप पूर्ण मनोयोग के साथ करेंगे। व्यावसायिक अवसरों में तत्परता न दिखाई तो अवसर हाथ से छूट सकते हैं। राशि के स्वामी शनि राशि से बाहरवें वर्गोत्तम चल रहे हैं, इसलिए पर्याप्त आमदनी के बावजूद धन अभाव सा बना रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए व्यक्तिगत व पारिवारिक अपेक्षाओं से ध्यान हटाकर एकाग्रता से काम करने का समय है।

मीन - इस सप्ताह आर्थिक व्यसंगतियों को साधने में सफलता मिलेगी, क्रोध पर नियंत्रण परम आवश्यक है। भावावेश या अभिमान के अतिरेक में कोई गम्भीर निर्णय न लें। पिछले कुछ समय से चल रहा विरोधाभास अब अनुकूलता में बदलने लगेगा। स्वास्थ्य का पाया नरम है, सो यथोचित औषधि प्रयोग करते रहें। कुछ आर्थिक विवाद अभी चलते रहेंगे और कुछ का समाधान होने लगेगा। स्वाभाविक नैराष्य न बढ़े इसके लिए पूजा-पाठ करते रहें। किसी आर्थिक या व्यापारिक सहयोग के लिए दो लोगों से अलग-अलग बात करके रखें किसी मित्र का अचानक मन बदल सकता है। घर-परिवार में चल रही समस्याओं का निदान होगा और कोई उत्सव या मनोरंज का आयोजन करेंगे। आपके राशि स्वामी बृहस्पति इस समय शनि, केतु के मध्य है और राशि के अन्तर्गत मंगल वक्री हैं, इसलिए वाणी की मिठास और स्वाभाविक धैर्य इस समय आपकी सबसे बड़ी क्षमता और सहयोग सिद्ध हो सकता है।