यह राशिफल जन्मकालीन चंद्रराशि पर आधारित है। जिनकी जन्मकालीन राशि ज्ञात नहीं है वे नाम राशि के आधार पर पढ़ सकते हैं।

मेष - यह सप्ताह पारिवारिक और व्यावसायिक रूप से संतुलन बनाकर चलने का है। व्यावसायिक उन्नति के अवसरों पर क्रियात्मकता बढ़ेगी, श्रम की अधिकता रहेगी। कुछ रुका हुआ पैसा आएगा। राशि स्वामी मंगल अभी वक्री हैं। पारिवारिक मतभेदों को और साझेदारी संबंधी वैचारिक असंतुलन को सम्हालने में कठिनाई रहेगी। कार्य पद्धति को सुधारने के लिए विशेष सोचेंगेे। संतान के संबध में प्रसन्नता रहेगी। कर्ज के मामले में कठिनाइयों का दौर चलेगा। कुछ कहा-सुनी अथवा भुगतान में कठिनाई आ सकती है। व्यक्तिगत कुछ समस्याएं रहेंगी। छोटी-मोटी कमियों को अनदेखी न करें, वे भारी पड़ सकती है। नौकरी करने वाले कार्यक्षेत्र की व्यस्तता में उलझे रहेंगे परंतु व्यक्तिगत व पारिवारिक कारण से उलाहना सुनेंगे। मन में चल रहे अज्ञात विचारों से मुक्त रहना होगा। दैनिक आय बढ़ेगी परंतु खर्चे भी अधिक हैं। स्वास्थ्य में पुरानी समस्याओं के कारण थोड़ी तकलीफ हो सकती है। एक साथ कई कार्यों को सम्हालने की चुनौती बनी रहेगी।

वृषभ - यह सप्ताह यथोचित सहयोग और सलाह लेकर कार्यों को सम्पादित करने का है। धन की आवक-जावक बनी रहेगी, प्राप्ति हेतु एक रुपया दो या तीन बार में प्राप्त होगा। उन्नति के अवसरों के आर्थिक कारण से अनदेखी न करें। बाहर से अतिरिक्त धन प्रबंध करना पड़े तो कर लें। किसी मित्र पर अंधाविश्वास का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। संतान के व्यवहार और आचरण को लेकर चिंतित रहेंगे। शत्रु विवादों का निपटारा हो सकता है। जितना संभव हो स्वयं को मजबूत करें व कार्यतंत्र को समृद्ध करें। आर्थिक विषमता रहेगी परन्तु शीध्र ही समाधान भी हो जायेगा। घरेलू मामलों के समाधान हेतु कुछ अलग सोचेंगे या अपनी निजी भावनाओं का त्याग भी करेंगे।  अनिद्रा और वात-विकार से परेशान रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य में कटु-वार्ता संभावित है, नौकरी करने हैं तो यह सप्ताह उत्तम है, जिम्मेदारी बढ़ेगी, लाभ भी बढ़ेगा, अतिरिक्त आय होगी। सप्ताहांत थोड़ा कठिन जाने वाला है। जब आपकी कार्यप्रणाली का परीक्षण होगा और आक्षेप आएंगे।

मिथुन - यह सप्ताह रुके या उलझे हुए कार्यों को सम्पन्न करने व अधिक भागदौड़ के कारण उत्पन्न अव्यवस्था को ठीक कराने वाला है। मानसिक शांति के लिए विश्राम करेंगे, खर्चा करेंगे, धार्मिक यात्रा करेंगे। परिवार के सदस्यों के बारे में सोचेंगे उनकी आवश्यकताओं को गंभीरता से लेंगे, पूरा करेंगे। आर्थिक संतुलन के लिए कोई विशेष निर्णय लेंगे, कोई निवेश करेंगे, परिजनों पर खर्चा करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, उनकी कोई इच्छा पूरी भी होगी। धन के प्रति चल रही अंधी दौड़ से आप बचना चाहेंगे। आपकी राशि इस समय शक्तिशाली है, अपनी जीवनचर्या को संभालेंगे व स्वास्थ्य के प्रति चल रही अनदेखी को दूर करेंगे। शनि व मंगल अब मकर नवांश में हैं और राशि से पंचम को देख रहे हैं। संतान को लेकर कोई विशेष, योजना बनाएंगे व निर्णय करेंगे। किसी बात पर चल रहे पत्नी से मतभेद को आप दूर कर सकेंगे। किसी बड़े सहयोग और कार्य के लिए योजना बनाएंगे, बड़ा सोचेंगे। नौकरी करते हैं तो यह समय श्रेष्ठ कौशल प्रकट करने का है। इस समय कई लोग आपसे आगे निकलना चाहते हैं परन्तु बुद्धि-विवेक व पराक्रम से श्रेष्ठता सिद्ध हो सकेगी। दैनिक आय में किसी के सहारे वृद्धि होगी।

कर्क - यह सप्ताह व्यक्तिगत समस्याओं से ऊपर उठकर सोचने का है। निजी समस्याओं के निदान अभी मंद गति से होंगे। अभी आपको अपने कार्य व्यवसाय की गतिशीलता को बनाकर रखना अधिक आवश्यक है। साझेदारी के नये अवसर आएंगे, आपको परिश्रम से दूर भागने की प्रवृत्ति पर अंकुश रखना होगा। समय पर कार्य न करने के कारण किसी प्रियजन से विवाद हो सकता है, आपको धैर्य से काम लेना होगा। सप्ताहांत में शनि व मंगल दोनों की दृष्टि चंद्रमा पर रहेगी। आपको घरेलू मामलों को गंभीरता से लेना होगा, अन्यथा कोई विपरीत घटनाक्रम उत्पन्न हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में बदलाव का समय चल रहा है। सरकारी लोग और नियोजक अब पहले से अधिक सहयोग करेंगे। आय का स्तर बढ़ेगा, अधिक सहयोग मिलेगा, ऋणों के पुनर्भुगतान में आसानी रहेगी। उन्नति का कोई नया अवसर मिलेगा। नौकरी करते हैं तो यह सप्ताह कार्य के प्रति सजगता बरतने का है। सलाह या मदद से कोई आपको ही चुनौती दे सकता है। स्वास्थ्य में थकान और अम्लीय विकार रह सकते हैं।

सिंह - यह सप्ताह व्यावसायिक और आर्थिक तालमेल बैठाकर चलने का है। खर्च और भुगतान को टाल सकना अभी कठिन है, इसलिए मितव्ययता से जितना संभाल सकें उतना अच्छा होगा। आपके राशि स्वामी सूर्य अभी नीच राशि में बुध के साथ हैं अभी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। किसी से भी द्वेष प्रकट करने का अभी उचित समय नहीं, थोड़ी प्रतीक्षा करें। अभी तो जैसे, जिससे, जिस तरह भी काम निकले, निकाल लेना उचित है। किसी भी आदेश या जिम्मेदारी का प्रतिकार भविष्य की संभावनाओं पर बुरा असर डाल सकता है। सप्ताह मध्य में कोई आर्थिक मदद मिलेगी। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग या चिंतन हानिकारक हो सकता है। किसी पुराने रोग के उभर कर कष्ट प्रद होने की संभावना है। आपको कष्ट सहते हुए भी कार्य-व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान देना होगा। किसी मार्गदर्शक की सलाह उपयोगी सिद्ध हो सकती है। मंत्र जाप का समय बढ़ाएंगे तो अच्छा होगा। नौकरी करते हैं तो किसी भी आदेश या अवसर की पृष्ठभूमि को समझना और तदनुसार आचरण परम आवश्यक है। इस सप्ताह निजी परेशानियों के समाधान की ओर अग्रसर रहेंगे, परंतु समाधान बाद में होगा। रक्त विकार और शारीरिक वेदना थोड़ी परेशान कर सकती है।

कन्या - यह सप्ताह वाणी में संयम बरतने का है। कोई प्रिय रिश्ता निभाने में खटास का अनुभव होगा। यह आपके व्यक्तित्व के परीक्षण का समय चल रहा है। ग्रह आपके स्वभाव में स्वाभिमान और ओजस्विता की वृद्धि कर रहे हैं तो दूसरी तरफ धैर्य का परीक्षण भी कराना चाहते हैं। आपकी सामथ्र्य बढ़ेगी तो दूसरी तरफ महत्वाकांक्षा भी बढ़ेगी। राशि से सातवें वक्री मंगल पर शनि की दृष्टि हैं और शुक्र व मंगल प्रतियुति में हैं। साझेदारी में किसी बड़े निर्णय के लिये तैयार रहना होगा। निजी हित में त्याग व खर्चे पर सहमति रखेंगे तो ही विवाद रुक सकता है। जीवनसाथी की नाराजगी व उसके स्वास्थ्य में ऊँच-नीच हो सकती है। सप्ताह मध्य अतिखर्चीला रहने वाला है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना सकते हैं। कार्यों में चतुराई का प्रयोग आवश्यक है परन्तु कोई पकड़ न सके, इसका ख्याल रखें। परिजनों व घर के बड़े लोगों से तालमेल बनाने में कठिनाई रहेगी। अभी थोड़ी उनकी हाँ में हाँ मिलाकर चलने का समय है। नौकरी करते हैं तो कार्य में शुद्धता व पारदर्शिता रखें और कोई कानूनी गलती न हो इसका ध्यान रखें। मानसिक उद्वेग न बढ़े इसका ध्यान रखें, इसका ध्यान रखें। राशि स्वामी बुध अभी अस्त नहीं हंै अत: शांति से सोचेंगे तो समाधान निकलेगा।

तुला - यह सप्ताह कार्य क्षेत्र में उत्पन्न विसंगतियों पर विवेकपूर्ण निर्णय लेने का है। कार्यावसरों की सिद्धि तभी संभव है जब समयबद्धता और प्रतिबद्धता का ध्यान रखा जाए। कोई कानूनी अड़चन है तो येन-केन-प्रकारेन युक्ति का रास्ता अपनाना होगा। राशि स्वामी व शुक्र नीच राशि में हंै परन्तु अभी मित्र नवांश में हैं, नहीं चाहते हुए भी कुछ लोगों का सहयोग लेना होगा। हर व्यक्ति से और हर कार्य से आय हो, यह जरूरी नहीं। सप्ताह आरंभ में आमदनी होगी परन्तु सप्ताहांत में संभावित खर्चे के अनुपात में कम होगी। उतावलेपन में आकर वचन-बद्धता से परहेज रखें। कर्ज सम्बंधी मामलों में तीखी-वार्ता और अतिरिक्त अर्थ भार संभावित है। राशि से 6, 8 व 12वें ग्रह विपरीत हैं सो कार्य साधने हेतु एक से अधिक साधन और प्रयास करने होंगे। आजीविका खेत्र में कोई परिवर्तन का मानस बनाएंगे। इस सप्ताह अतिरिक्त बाहरी प्रयासों से आय प्राप्त करने की कोशिश रहेगी। नौकरी करते हैं तो भावनाओं के अतिरेक में गंभीर विचारों या योजनाओं को सर्वत्र प्रकट करने से बचे, अन्यथा आपकी मेहनत का यश किसी ओर के हस्तगत हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया  नरम रहेगा। उत्तम स्वास्थ्य हेतु अतिरिक्त प्रयास और व्यायाम का सहारा लेना होगा, कार्यों में सावधानी आवश्यक है। चोट-खरोंच का ध्यान रखें।

वृश्चिक - इस सप्ताह काम-काज को नियंत्रण में लाने के उद्देश्य से यात्राएं करेंगे और कुछ नई व्यावसायिक संधियों व साझेदारियाँ करने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों को साथ जोडऩे का प्रयास करेंगे जो लम्बी अवधि तक साथ बने रहें। उन्नति के लिए अतिरिक्त श्रम और प्रयास करने को तत्पर रहेंगे। दशमेश सूर्य नीच राशि में हैं सो कार्यावसर कठिनाईपूर्ण और श्रम साध्य होंगे, लेकिन सप्ताहारंभ में सूर्य उच्च नवांश में रहेंगे, इसलिए लाभकारी कार्यों पर त्वरित निर्णय लेंगे  तो उचित होगा। पारिवारिक घटनाक्रम अभी थोड़ा विपरीत सा रहेगा। सामाजिक रूप से काई उलाहना मिलेगा। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम टल सकता है। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो रहेगी। जीवनसाथी को कोई तकलीफ रहेगी, जिसका निराकरण कठिनाई से होगा। दांए-बाएं चल रहे असंतोष को वाणी के चातुर्य से साधने में सफल रहेंगे। छोटे भाई-बहिनों या मित्रों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। नौकरी करते हैं तो आपकी बात की कद्र होगी। सलाह मानी जाएगी, लेकिन अतिरिक्त कार्यभार से पारिवारिक व व्यावसायिक असंतुलन अनुभव करेंगे।

धनु - इस सप्ताह कुछ कठिनाइयों व चिंताओं के रहते हुए भी उच्च दर्जे का परिणाम देने का प्रयास करेंगे। लाभ के प्रतिशत की परवाह किए बिना कार्य-कौशल व श्रेष्ठता पर अधिक ध्यान देंगे। व्यावसायिक रूप से आर्थिक लेन-देन में थोड़ी विषमता रहेगी परंतु आप सम्हाल लेंगे। यात्राओं के परिणाम सर्वथा अनुकूल नहीं रहेंगे। भूमि-भवन संबंधी कोई विवाद सम्भावित है। पारिवारिक रूप से किसी निर्णय पर मतभेद रहेंगे। राशि से दूसरे, चौथे व छठे पाप ग्रह हैं। बाहरी सहयोग में अड़चने आएंगी। सहयोगियों व सहकर्मियों के साथ तालमेल रखने में कठिनता रहेगी। असफलता का अज्ञात भय उत्पन्न होगा, उस पर काबू पाना ही होगा। इस सप्ताह किसी भी किमत पर काम निकालना पड़े तो ऐसा करना उचित है। नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों की चालाकी व दिखावे की हमदर्दी से सावधान रहना होगा। कहीं किसी रूप में आपको मोहरा बनाया जा सकता है। सप्ताहारंभ में स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा रहेगी, बाद में ठीक हो जाएगा। रिश्ते-नातों में बेवजह मान-अपमान देखने को मिलेगा, आप शांत ही रहें तो ठीक हैं।

मकर - इस सप्ताह व्यस्तता अधिक रहेगी। असहयोग देखने को मिलेगा। व्यर्थ के कामों से दूरी न रखी तो धन और समय दोनों की हानि होगी। साझेदारियों के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक सहयोगी के व्यवहार से संतोष होगा। कार्यक्षेत्र में कार्य प्रणाली और संसाधनों में नवीनीकरण पर विचार करेंगे। किसी धार्मिक कार्य पर खर्चा होगा। व्यावसायिक यात्राओं के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्य पद्धति को लेकर वरीष्ठजनों का उलाहना सुनने को मिलेगा, वे नसीहत देने का प्रयास करेंगे। सप्ताह मध्य में स्वास्थ्य में कोई ऊंच-नीच हो सकती है। ऋणों के पुनर्भुगतान में थोड़ी कठिनाई सी रहेगी, लेकिन आर्थिक मदद हो  जाने सो काम आसान हो जाएगा। इस समय ऐसे सहयोगी मिलेंगे जो हर मामले में व्यावसायिक दृष्टिकोण रखेंगे और निरर्थक विषयों को चर्चा से हटा देंगे। नौकरी करते हैं तो प्रतिकार या तर्क-वितर्क से ऊपर उठकर मौन रहकर अपने कार्य-निष्पादन पर ध्यान देंगे तो सुरक्षित रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। छोटे-मोटे वातावरण संबंधी कष्ट अल्पावधि के रह सकते हैं।

कुंभ - यह सप्ताह पुरानी चली आ रही कुछ बाधाओं के निराकरण हेतु प्रयास करने का है। शत्रु विवादों में कोई बीच का रास्ता खोजेंगे। यात्राओं के दौरान कोई कहा-सुनी भोजन को लेकर हो सकती है। कोई आपको बुलाकर आधा भुगतान करेगा और तीखी वार्ता भी होगी। इस समय बाहरी अवसरों की अपेक्षा मोजूदा कार्यों को सम्भालना ज्यादा जरूरी है। व्यर्थ के प्रलोभन से बचकर रहना होगा, कोई झूठा आश्वासन देकर आपसे अपना काम निकलवा सकता है। भाग्येश शुक्र अभी राशि से आठवें चल रहे हैं, व्यक्तिगत कामनाओं व इच्छाओं पर अभी नियंत्रण रखें और व्यर्थ रोके जा सकने वाले खर्चो को रोक कर रखें, आपकी वाणी का तीखापन किसी रिश्ते में खटास ला सकता है। कार्यक्षेत्र में छोटे-मोटे कार्यों में अनपेक्षित खर्चों से परेशानी हो सकती है। संतान के कार्य-व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। कार्यों में छुट-पुट बाधायें आती रहेंगी। आप आगे बढ़ते रहेंगे, नौकरी करते हैं तो एक से अधिक कार्य एक ही समय पर पूर्ण करने की आवश्यकता रहेगी। कुछ गलतियाँ भी होंगी, परन्तु अभी आप उनको नजरंदाज कर आगे बढ़ेंगे। दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी।

मीन -  इस सप्ताह पिछले घटनाक्रमों से त्रस्त मानसिकता से उबर कर सकारात्मक सोच को बढ़ायेंगे। महत्वाकांक्षाओं को मूर्त रूप देने की कोशिश करेंगे। अचानक कहीं से धनागमन होगा और आर्थिक भार में थोड़ी कमी होगी। कानूनी बाधाओं के निराकरण का रास्ता ढूंढने में आसानी रहेगी। परिस्थितियों की अनुकूलता दिखाई देने से क्रोध में कमी आयेगी। घर-परिवार में वातावरण में परिवर्तन होगा। व्यावसायिक रूप से लोगों के साथ तालमेल बढ़ेगा। इस सप्ताह चन्द्रमा थोड़े विपरीत रहेंगे। अत: मन की चंचलता को काबू में रखकर, दृढ़-निश्चय के साथ आगे बढऩा होगा। बाधाएँ आती रहेंगी, परन्तु हिम्मत रखी तो आगे बढ़ते रहेंगे। बीच में एक-दो दिन स्वास्थ्य में नरमी से कामकाज प्रभावित होगा। जीवन साथी की नाराजगी दूर करने में सफलता मिलेगी। उनकी कोई इच्छा को आप सम्मान देंगे। ससुराल पक्ष में जाना पड़ सकता है। कोई छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा संभावित है। नौकरी करते हैं तो हर बात पर ना-नुकुर अभी अच्छी नहीं। वरीष्ठजनों के विश्वास का दुरुपयोग न हो, इसका ध्यान रखें। कोई पुराना रोग कष्टकारी व खर्चीला हो सकता है।