Breaking news
नयी दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन के लिये सभी हितधारकों से 25 जनवरी तक सुझाव देने का शुक्रवार को आग्रह किया।
निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अब क्रियान्वयन हेतु तैयार है। मैं सभी हित धारकों से आग्रह करता हूं कि इस नीति के बेहतरीन क्रियान्वयन हेतु अपने सुझाव 25 जनवरी 2021 तक ट्विटर एवं फेसबुक पर साझा करें।’’ निशंक ने हाल ही में अपने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नई शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन की समीक्षा की थी।
बैठक के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने छात्रों को स्कूली शिक्षा से उच्चतर शिक्षा में जोड़ने के वास्ते शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा तथा विद्यालय शिक्षा विभागों के बीच नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में समन्वय के लिए एक कार्य बल के गठन की अनुशंसा की थी।
निशंक ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का शीघ्र कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए उच्च शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक समीक्षा समिति तथा एक कार्यान्वयन समिति गठित करने का सुझाव दिया था।
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इसे लागू करने के लिए कुल 181 कार्यों की पहचान की गई है और स्पष्ट समय-सीमा के साथ नई शिक्षा नीति के इन चिन्हित 181 कार्यों की प्रगति की निगरानी एक ‘डैशबोर्ड’ के जरिये करने की बात कही गई है।
इन कार्यों को पूरा करने के लिए एक मासिक और साप्ताहिक कैलेंडर तैयार करने पर जोर दिया गया।
राजस्थान  /   11 minutes ago
लापरवाही के चलते हम कोरोना की जीती जंग हार ना जाएं: गहलोत
बंगाल  /   26 minutes ago
ममता ने जनता की दीदी होने के बजाय भतीजे की बुआ बनना पसंद किया: मोदी
देश  /   1 hours ago
भोपाल में 13 मार्च को हुनर हाट का उद्घाटन करेंगे शिवराज सिंह चौहान
देश  /   1 hours ago
मुसलमानों को खलनायक दिखाने के लिए पैदा किए गए मिथक तोड़ने होंगे: कुरैशी
देश  /   1 hours ago
श्रीनू बुगाथा और सुधा सिंह ने जीता नयी दिल्ली मैराथन
उत्तर प्रदेश  /   1 months ago
विवादित ढांचा विध्वंस मामले में बरी किए जाने के फैसले के खिलाफ अदालत में सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली
देश  /   1 months ago
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से करोड़ों किसानों को लाभ हुआ: मोदी
देश  /   1 months ago
मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से खाने में खिचड़ी बनाई जाती है. इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण किया जाता है
विदेश  /   5 months ago
इंडोनेशिया की राजधानी में दो सप्ताह के लिये कोविड-19 पाबंदियां लागू
देश  /   6 months ago
कैमरन व्हाइट ने पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कहा, अब कोचिंग पर ध्यान देंगे
विदेश  /   5 months ago
आर्मेनिया और अजरबैजान में फिर शुरू हुई लड़ाई, 18 की मौत
मुंबई  /   6 months ago
करीना कपूर के घर आने वाला है दूसरा नन्हा मेहमान
हिमाचल प्रदेश  /   22 days ago
हिमाचल : कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया का निधन
दिल्ली  /   22 hours ago
Delhi Education Board: CM अरविंद केजरीवाल ने बताया क्यों खास होगा दिल्ली का बोर्ड@NationalDuniya
देश  /   1 days ago
Bengal Election 2021: TMC छोड़कर बीजेपी में आए दिनेश त्रिवेदी|ममता पर साधा निशाना@National Duniya
देश  /   1 days ago
फिर सताने लगा कोरोना का खौफ| राहुल के निशाने पर मोदी सरकार@NationalDuniya
महाराष्ट्र  /   1 days ago
सुशांत केस में NCB का बड़ा कदम| चुनावी दंगल, TMC की पहली लिस्ट जारी @National Duniya
देश  /   2 days ago
कांग्रेस का मोदी सरकार पर ‘शायराना’ तंज|PM Modi addresses webinar on PLI @National Duniya
This website is governed by Essbee Media Pvt. Ltd.
National Duniya, Commercial Tower Le Meridian Hotel, New Delhi- 110001
60/81, Rajat Path, Ward 27, Narayan Pura, Mansarovar Sector 6, Mansarovar, Jaipur, Rajasthan 302020
nationalduniya940@gmail.com,
011-49846731