नई दिल्ली: टीवी की पॉपुलर शो 'देवों के देव महादेव' में 'पार्वती' का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं।

पूजा एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को हैरान करती रहती हैं। हाल ही में जहां पूजा की बाथ टब तस्वीरों ने फैंस को हैरान किया था। वहीं अब उनकी लेटेस्ट तस्वीर इंटरनेट पर सुर्खियों में बनीं हुई है। यहां देखें तस्वीर...

 

देवों के देव महादेव' की 'पार्वती' यानी पूजा बनर्जी का ये ऑफस्क्रीन अवतार उनके फैंस के बीच सुर्खियों में छाया हुआ है। पूजा इन दिनों अपने बोल्ड अवतार की वजह से छाई हुई हैं। इसी बीच पूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह पैरेट ग्रीन मोनोकोनी पहन कर अपने कर्वी फीगर को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'रंग के प्यार में।' पूजा की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसे अबतक सोशल मीडिया पर 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस पूजा को हॉटी, अमेजिंग, किलर, फायर जैसे कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। पूजा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।