भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान रखने वाली अभिनेत्री अदिति राव हैदरी के हाथ से एक बड़ी फिल्म निकल गई है।

फिल्म के हीरो साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति हैं और 'तुगलक दरबार' नाम की इस फिल्म से अदिति की छुट्टी होने की खबर ने तमिल सिनेमा जगत में हलचल मचा दी है। 

सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके इस हलचल मचा देने वाली खबर की जानकारी दी। अदिति के जाने के बाद फिल्म में एंट्री हुई है

दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री राशि खन्ना की। इस फिल्म में तमिल फिल्मों के जाने माने अभिनेता विजय सेतुपति मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म 'तुगलक दरबार' के प्रोडक्शन हाउस ने मंगलवार को ही सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में अभिनेत्री राशि खन्ना का इस प्रोजेक्ट में स्वागत किया है।

उन्होंने लिखा, 'हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अभिनेता विजय सेतुपति की फिल्म 'तुगलक दरबार' में अब राशि खन्ना मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाएंगी। 'तुगलक दरबार' की पूरी टीम उनका दिल से स्वागत करती है।' इस पोस्ट के साथ राशि खन्ना का एक फोटो भी साझा किया गया है जिसमें वह एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं।