लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेत्री तथा तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में दावा किया कि कारोबारी निखिल जैन के साथ उनकी शादी कानूनी नहीं बल्कि लिव-इन रिलेशनशिप है,

क्योंकि तुर्की में हुई उनकी शादी को भारतीय कानून के अनुसार मान्यता नहीं मिली है। इस बीच उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से निखिल संग सारी तस्वीरें हटा दी गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से निखिल के साथ वाली सारी फोटोज डिलीट कर दी हैं। 

बताया जा रहा है कि नुसरत जहां हाल ही में कई बार अभिनेता तथा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे यश दास गुप्ता के साथ डेटिंग कर रही हैं। अभिनेत्री ने एक बयान जारी किया कि चूंकि निखिल जैन के साथ उनकी शादी तुर्की विवाह नियम के तहत हुई थी, इसलिये यहां यह शादी अवैध है। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जैन ने  कहा, ''मैं कुछ नहीं कहना चाहता। सबकुछ अदालत तय करेगी। मामला अदालत में है।'

 

जानकारी के अनुसार, नुसरत और निखिल की मुलाकात साल 2017-18 में हुई थी। 2019 में सांसद बनने के ठीक बाद दोनों ने शादी की थी। ये सबसे चर्चित शादी थी, जो तुर्की में हुई थी। इसमें चुनिंदा लोग शरीक हुए थे। बाद में कोलकाता के पांच सितारा होटल में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शरीक हुए थे। इसके बाद दोनों हनीमून के लिए ग्रीस गए थे। शादी से लेकर हनीमून तक की ढेर सारी तस्वीरें नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं, जिक अब डिलीट कर दी गई हैं।